आठवें वेतन आयोग की शर्तों को मंजूरी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। इस साल के शुरू में दिल्ली विधानसभा के अधबीच केंद्र सरकार ने जिस आठवें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था उसकी शर्तों को बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में मंजूरी दी गई है। ध्यान रहे इस साल इन्हीं दो राज्यों में विधानसभा चुनाव होने थे। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस यानी शर्तों को मंजूरी दी गई।

हालांकि अभी तक आठवें वेतन आयोग का गठन नहीं हुआ है। शर्तें तय होने के बाद आयोग बनेगा और वह गठन की तारीख से 18 महीने के अंदर अपनी सिफारिशें देगा। केंद्र सरकार ने पहले ही बता दिया है कि आयोग की सिफारिशें चाहे जब आएं उसे एक जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। अभी टाइमलाइन को देख कर ऐसा लग रहा है कि 2027 में किसी समय सिफारिशें आएंगी। हो सकता है कि मार्च 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय सिफारिशें आएं। इसका मतलब होगा कि केंद्रीय कर्मचारियों को एक जनवरी 2026 से बकाया मिलेगा।

इससे पहले के वेतन आयोग की सिफारिश आने और उसके लागू होने के इतिहास को देखते हुए कहा जा रहा है कि सिफारिशों को पूरी तरह 2028 से ही लागू किया जा सकेगा। इसका मतलब है कि केंद्रीय कर्मचारियों को डेढ़ साल या उसके कुछ ज्यादा का एरियर एकमुश्त या किस्तों में मिलेगा। सरकार के इस फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनधारकों को फायदा होगा।

केंद्र सरकार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय जनवरी 2025 में इस आयोग के गठन का ऐलान किया था। अब शर्तों को मंजूरी देने का मतलब ऐसे दस्तावेज से है जो बताता है कि आयोग का काम क्या है, काम कैसे होगा, कितने समय में होगा और इसमें कौन कौन शामिल होंगे। गठन के बाद आयोग एक फॉर्मूले पर काम करेगा। आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों का वेतन कितना बढ़ेगा यह फिटमेंट फैक्टर और महंगाई भत्ता यानी डीए के विलय पर निर्भर करता है। अभी डीए बेसिक वेतन का 55 फीसदी है। इसे मिला दिया जाएगा और तब फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बेसिक वेतन तय होगा। सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जो आठवें 2.46 हो सकता है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo