जूता फेंकने वाले वकील पर नहीं चलेगा मुकदमा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ अवमानना का मामला नहीं चलेगा। देश के सर्वोच्च कानूनी अधिकारी अटॉर्नी जनरल ने हालांकि वकील राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई शुरू करने की अनुमति दे दी थी। लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस बीआर गवई की ओर जूता फेंकने वाले वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई नहीं करने का फैसला किया।

सर्वोच्च अदालत ने सोमवार आरोपी वकील राकेश किशोर पर कार्रवाई से इनकार कर दिया, इसलिए मामले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। हालांकि अदालत ने इसके साथ ही कहा कि वह भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए दिशानिर्देश तय करने पर विचार करेगा। अदालत ने सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता को देश भर की अदालतों में हुई ऐसी घटनाओं का ब्योरा जुटाने को कहा है।

घटना के सोशल मीडिया में महिमामंडन के खिलाफ भी दिशानिर्देश लाने पर विचार किया जाएगा। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने सोमवार को कहा कि कोर्ट में नारेबाजी करना या जूता फेंकना स्पष्ट रूप से कोर्ट की अवमानना है, लेकिन कानून के अनुसार यह निर्णय संबंधित जज पर निर्भर करता है कि वह कार्रवाई करना चाहते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने याचिका दायर कर वकील राकेश किशोर के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की मांग की थी। राकेश किशोर ने छह अक्टूबर को कोर्ट की कार्यवाही के दौरान चीफ जस्टिस की ओर जूता फेंका था। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने आरोपी वकील राकेश किशोर कुमार का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने भी आरोपी को तुरंत निलंबित कर दिया।


Previous News Next News

More News

कर्नाटक सीएम धरने पर बैठे

October 2, 2026

बेंगलुरू। थोक में फॉर्म सात भर कर मतदाताओं के नाम कटवाने के मामले में गुरुवार को दिन भर में कर्नाटक में बड़ा सियासी घटनाक्रम चला। राज्य के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार इसे लेकर धरने पर बैठे। उन्होंने प्रदेश चुनाव अधिकारी से इन गड़बड़ियों को रोकने की मांग की। इससे पहले डीके शिवकुमार गुरुवार की सुबह राज्य…

राजा वडिंग की अध्यक्ष पद से विदाई!

October 2, 2026

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पद से इस्तीफा देने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस बीच गुरुवार को पंजाब कांग्रेस को लेकर चंडीगड़ से दिल्ली तक बड़ी हलचल रही। राजा…

ममता को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली

October 2, 2026

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस की संस्थापक ममता बनर्जी की पार्टी टूट गई है और टूटे हुए गुट की याचिका पर ममता बनर्जी की पार्टी के बैंक खातों पर रोक लग गई है। इस मामले में ममता सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं लेकिन वहां से उनको कोई राहत नहीं मिली है। सर्वोच्च अदालत ने गुरुवार को तृणमूल…

क्रिकेट, हॉकी दोनों के फाइनल में भारत

October 2, 2026

नई दिल्ली। जापान में चल रहे एशियाई खेलों में भारत भले पदक तालिका में आठवें पायदान पर है। लेकिन क्रिकेट और हॉकी में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया है। पुरुषों के हॉकी मुकाबले में भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। भारत ने गुरुवार को सेमीफाइनल पाकिस्तान को…

राजनीति में ‘गद्दारी’ कोई अवगुण नहीं है

October 2, 2026

राजनीति के अपने मूल्य होते हैं, जो वैयक्तिक और सामाजिक मूल्यों से भिन्न होते हैं। व्यक्ति के जीवन में ईमानदारी, विचारों के लिए प्रतिबद्धता, व्यक्तियों के प्रति वफादारी आदि आवश्यक मूल्य हैं। लेकिन राजनीति में इनको अवगुण माना जाता है। ईमानदार, प्रतिबद्ध और वफादार व्यक्ति राजनीति में कभी सफल नहीं हो सकता है। वैसे तो…

logo