तूफान मोंथा का असर दिखने लगा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोंथा का असर दिखने लगा है। कई राज्यों में भारी बारिश शुरू हो गई है। केरल में दो अलग अलग घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई है। गौरतलब है कि केरल को सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्यों में नहीं गिना जा रहा था। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तूफान मोंथा से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले राज्य हैं। चक्रवाती तूफान मोंथा तेजी से पूर्वी तट की ओर बढ़ रहा है।

मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। आंध्र प्रदेश डिजास्टर मैनेजमेंट के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान मोंथा तट के करीब पहुंचना शुरू हो गया है। तटीय जिलों में बारिश और तेज हवा चल रही हैं। सोमवार को तूफान 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा था। तूफान के समुद्र तट से टकराने के समय तक हवा की रफ्तार एक सौ किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बताया गया है कि तूफान जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहा है वह 28 अक्टूबर की शाम या रात तक आंध्र प्रदेश के काकीनाड़ा तट से टकरा सकता है। इस बीच सोमवार को केरल में भारी बारिश और तेज हवाओं से निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने केरल के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उधर ओडिशा सरकार ने तटीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। राज्य के आठ जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, नबरंगपुर, रायगढ़, गजपति, गंजम, कालाहांडी और कंधमाल में 128 राहत टीमें तैनात की गई हैं। राज्य में सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र 30 अक्टूबर तक बंद कर दिए गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवावर को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू से बात की और हालात का जायजा लिया। उधर तमिलनाडु मे चेन्नई और आसपास के तीन जिलों रानीपेट, तिरुवल्लूर और कांचीपुरम में भी भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिम बंगाल में मंगलवार से शुक्रवार तक कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है।


Previous News Next News

More News

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये मंजूर

July 31, 2026

सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना को 2030-31 तक बढ़ाने के साथ ही योजना के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपये के वित्तीय परिव्यय को भी स्वीकृति प्रदान कर दी है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक के बाद यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार…

मोरक्को से स्पेन पहुंचने की कोशिश में अबतक 41 की मौत

July 31, 2026

मोरक्को की सीमा पार कर लगभग 50,000 प्रवासियों के स्पेन के स्यूटा क्षेत्र में घुसने के प्रयास के दौरान कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। यह हादसा बड़ी संख्या में प्रवासियों के पहुंचने और बाड़ पार करते समय हुई भगदड़ के कारण हुआ। हालात बेकाबू होते…

तमिलनाडु उपचुनाव: मद्रास उच्च न्यायालय ने पांच सीटों पर उपचुनाव की रोक 24 अगस्त तक बढ़ायी

July 31, 2026

मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तमिलनाडु की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने पर लगायी गयी रोक को 24 अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया। उच्च न्यायालय ने इन सीटों से चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दायर चुनावी याचिकाओं के निपटारे तक इस स्थगन को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 10 जुलाई को…

अंकित शर्मा हत्याकांड में अदालत के फैसले से हुई न्याय की जीत : सूद

July 31, 2026

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में ताहिर हुसैन और चार अन्य दोषियों को कड़कड़डूमा अदालत द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाये जाने का स्वागत किया है। श्री सूद ने शुक्रवार को कहा कि यह फैसला कानून के शासन…

अरुणाचल ने ईभविष्य पेंशन सिस्टम शुरू किया

July 31, 2026

अरुणाचल प्रदेश सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को मज़बूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए ‘ई भविष्य’ पेंशन मंज़ूरी और ट्रैकिंग सिस्टम’ शुरू किया है। यह एक कागज रहित प्लेटफ़ॉर्म है जिसे पेंशन प्रोसेस को आसान बनाने और सरकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले लाभ समय पर पहुँचाने के लिए डिज़ाइन…

logo