12 राज्यों में एसआईआर शुरू

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया। मंगलवार, 28 अक्टूबर से देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एसआईआर का काम शुरू होगा। चुनाव आयोग ने सोमवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एसआईआर के दूसरे चरण का ऐलान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार में हुए एसआईआर को सफल बताते हुए कहा कि मतदाता सूची की सफाई का काम पूरे देश में होगा। अगले साल जिन राज्यों में चुनाव होना है उनमें से असम को छोड़ कर बाकी चार राज्यों में एसआईआर होगा।

चुनाव आयोग ने सोमवार को बताया कि 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में मतदाता सूची में विशेष गहन पुनरीक्षण का काम मंगलवार, 28 अक्टूबर से शुरू होगा और सात फरवरी को खत्म होगा। 103 दिन के इस अभियान में मतदाता सूची की सफाई होगी। बिहार की तरह ही मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से शिफ्ट कर गए मतदाताओं और एक से ज्यादा जगह नाम वाले मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। इसके अलाव होगा नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे और अन्य गलतियों को सुधारा जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार की आधी रात से इन 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मतदाता सूची फ्रीज हो जाएगी। आयोग ने बताया कि अगले साल चुनाव वाले पश्चिम बंगाल में एसआईआर होगा, लेकिन असम में नहीं होगा। चुनाव आयोग का कहना है कि असम में नागरिकता से जुड़े नियम अलग है, इसलिए वहां यह प्रक्रिया अलग तरीके से चलेगी। गौरतलब है कि असम में एनआरसी लागू है। यह भी एसआईआर को टालने का एक कारण हो सकता है। दूसरे चरण में चुनाव आयोग वाले राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, पुडुचेरी में एसआईआर होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात राजस्थान, गोवा, लक्षद्वीप और अंडमान निकोबार में एसआईआर होगा।

चुनाव आयोग ने बताया है कि एसआईआर वाले 12 राज्यों में करीब 51 करोड़ मतदाता हैं। वहां एसआईआर में 5.33 लाख बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ और सात लाख से ज्यादा बूथ लेवल एजेंट्स यानी बीएलए काम करेंगे। बीएलए राजनीतिक दलों की ओर से लगाए जाएंगे। चुनाव आयोग ने एसआईआर की तैयारियों की सिलसिले में पिछले दो महीने में दिल्ली में देश भर के चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश में 21 साल पहले आखिरी विशेष गहन पुनरीक्षण किया गया था। उन्होंने बताया कि एसआईआर में सभी योग्य मतदाताओं को जोड़ा जाएगा और अयोग्य मतदाताओं को मतदाता सूची से बाहर किया जाएगा। आयोग ने एसआईआर के लिए 12 दस्तावेजों की सूची जारी की है, जिनके आधार पर मतदाता अपने नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बिहार में हुए एसआईआर को पूरी तरह से कामयाब बताया।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo