मोदी के प्रचार की थीम है ‘जंगल राज’

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा के चुनाव की घोषणा के बाद पहली बार चुनावी सभा को संबोधित करने बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने प्रचार की थीम ‘जंगल राज’ को बनाया है। उन्होंने बिहार के लोगों से ‘जंगल राज’ वापस नहीं लौटने देने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को बेगूसराय और समस्तीपुर दोनों जगहों पर सभा में 30 बार ‘जंगल राज’ का जिक्र किया। समस्तीपुर की अपनी पहली सभा में उन्होंने 17 बार ‘जंगल राज’ का जिक्र किया। वे समस्तीपुर की सभा से पहले कर्पूरी ठाकुर के गांव गए और उनको श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने समस्तीपुर और बेगूसराय दोनों जगह सभा में मौजूद लोगों से मोबाइल की फ्लैश लाइट जलवाई। उन्होंने पूछा इतनी रोशनी में भी क्या आपको लालटेन की जरूरत है? प्रधानमंत्री ने कहा, कांग्रेस के शासन में मोबाइल बहुत महंगा था। विदेश से मंगवाना पड़ता था। उस वक्त मोबाइल फोन बनाने वाली सिर्फ दो फैक्टरी थी, अब दो सौ से ज्यादा फैक्टरिया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार में डेटा भी सस्ता है। इस वजह से नौजवानों को कंटेंट क्रिएशन का नया मार्केट मिला है। बेगूसराय में प्रधानमंत्री ने मंच पर ही छठ व्रतियों को सूप बांटे और शारदा सिन्हा को याद किया।

इससे पहले उन्होंने समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत की। एनडीए उम्मीदवारों के समर्थन में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, ‘जब से चुनाव की घोषणा हुई है, हम सब देख रहे हैं। एक तरफ एनडीए है, जहां चिराग जी, कुशवाहा जी, नीतीश जी जैसे समझदार नेता हैं। वहीं दूसरी तरफ लाठियां भांज रहा महालठबंधन है। इस महालठबंधन में अटक, लटक, झटक, पटक दल हैं’।

मोदी ने अपने भाषण में बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद पर निशाना साधते हुए कहा, ‘राजद बीते दो दशक में कोई चुनाव नहीं जीती, लेकिन अपनी अंहकार में अटकी है। इसी अंधकार में जेएमएम को झटक दिया’। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस 35 साल से बिहार में राजद की पिछलग्गू बनी हुई है, राजद ने इस बार उसको भी पटक दिया। वीआईपी को फटका दिया। लेफ्ट के जो दल हैं, उनको भी लटका दिया। साथियों जब स्वार्थ हावी होता है, लूटखसोट ही हावी होता है’।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों पर फूटा जदयू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की अटकलों के बाद जदयू पार्टी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला है। गुरुवार को पटना में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास के बाहर इकट्ठा हुए और उनके समर्थन में नारे लगाए।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में जदयू के…

राज्यसभा जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटकलों को समाप्त करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई बिहार सरकार को उनका पूर्व सहयोग और मार्गदर्शन रहेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “पिछले दो दशक से भी…

यूजीसी का असर दिखा तो इस पर चर्चा होगी

March 4, 2026

केंद्र सरकार की ओर से यूजीसी की नई नियमावली जारी होने के बाद उत्तर भारत में पहला चुनाव झारखंड के शहरी निकायों का था और बिहार में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन का था। दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी को करारी हार मिली है। पहली बार ऐसा हुआ कि झारखंड में भाजपा शहरों में हारी है।…

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

logo