दीपावली के बाद धुंध से दिल्ली का दम घुटा, वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’

Categorized as समाचार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की आबोहवा फिर से बिगड़ गई है। दीपावली के बाद बुधवार सुबह धुंध की मोटी चादर छाई रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार सुबह 5:30 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 345 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। 

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में भारी गिरावट पहली बार नहीं है। राष्ट्रीय राजधानी कई सालों से सर्दियों के महीनों में घने धुएं और धुंध (स्मॉग) की चादर में लिपटी देखी गई है। उसी तरह इस बार दिल्ली में वायु गुणवत्ता में गिरावट आई है।

हालांकि, दीपावली के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से तय समयसीमा और प्रतिबंधित पटाखों पर पाबंदी के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के कई इलाकों में नियमों का उल्लंघन हुआ।

Also Read : केरल : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान टला हादसा

मंगलवार को कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर ए़क्यूआई का स्तर 500 से पार पहुंच गया, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। मंगलवार का 24 घंटे का औसत ए़क्यूआई 351 दर्ज किया गया, जो सोमवार के 345 से अधिक था। मंगलवार को प्रदूषक कण (पीएम 2.5) का औसत स्तर 488 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि इसके कारण सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन, फ्लू और जोड़ों में दर्द जैसी शिकायतों के मामले तेजी से बढ़े हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि वे खासकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को बाहर जाने से बचाएं और जरूरत पड़ने पर एन95 मास्क पहनें।

फिलहाल, दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अहम कदम उठाने की तैयारी में है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने संकेत दिया है कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का दूसरा चरण लागू किया जा सकता है।

ग्रेप-2 के तहत, कड़े प्रतिबंध लागू किए जाएंगे, जिनमें डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध (जरूरी सेवाओं को छोड़कर), निर्माण और ध्वस्तीकरण पर सख्त नियंत्रण और धूल नियंत्रण के प्रयासों में वृद्धि शामिल है। इसके अलावा, वाहनों से होने वाले उत्सर्जन और यातायात प्रवाह को प्रबंधित करने के लिए प्रदूषण वाले क्षेत्रों में विशेष टास्क फोर्स भी तैनात की जाएगी।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo