नेपाल में अंतरिम सरकार की कोशिश

Categorized as समाचार

काठमांडो। नेपाल की केपी शर्मा ओली की सरकार की तख्तापलट करने के बाद प्रदर्शनकारी युवा अंतरिम सरकार बनाने की कोशिश में जुटे हैं। नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस सुशील कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर सहमति की खबर है। प्रदर्शनकारी ‘जेन जेड’ यानी युवा नेताओं की करीब पांच घंटे तक ऑनलाइन मीटिंग हुई, जिसमें सुशीला कार्की को अंतरिम प्रधानमंत्री बनाने पर चर्चा हुई। कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालने की सहमति दे दी है। हालांकि प्रदर्शनकारियों में से कुछ लोग इस पर सहमत नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सेना की सहमति के बाद अंतरिम सरकार का गठन होगा। गौरतलब है कि अभी देश की कमान सेना के हाथ में है।

केपी शर्मा ओली की सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन रोकने के लिए सेना ने मंगलवार को रात 10 बजे से पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया। अंतरिम सरकार बनाने के लिए बुधवार को दिन भर सेना और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत होती रही। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने आपसी मीटिंग में कार्की के नाम पर सहमति बनाई। सुशीला कार्की ने एक निजी न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘जेन जेड प्रदर्शनकारियों ने मुझ पर भरोसा जताकर अंतरिम सरकार की जिम्मेदारी दी है। मेरी पहली जिम्मेदारी है कि जिन लोगों ने आंदोलन में जान गंवाई, उन्हें सम्मान दिया जाए और देश में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराना’। गौरतलब है कि कार्की ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, बीएचयू से पढ़ाई की है।

ऑनलाइन बैठक में अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए नाम पर सहमति बनने के बाद प्रदर्शनकारियों ने फोन पर सुशीला कार्की से बात की और उनकी सहमति ली। इसके बाद तय हुआ कि प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधि सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात करेंगे और उनके समर्थन से अंतरिम सरकार का गठन करने की कोशिश करेंगे। अगर सेना प्रमुख सहमत हो जाते हैं, तो कार्की देश का नेतृत्व अपने हाथ में लेंगी। पहले कार्की के अलावा रैपर से काठमांडू के मेयर बने बालेन शाह, रबि लामिछाने, कुलमान घिसिंग और हरका संपंग के नाम पर भी चर्चा हुई।

इस बीच, बुधवार को खबर आई कि कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ की बेटी गंगा दहल के जले हुए घर से एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान नहीं हो पाई है। नेपाल की पुलिस बुधवार को बताया कि दो दिन के हिंसक प्रदर्शन में देश भर की जेलों से 11 हजार से ज्यादा कैदी भाग गए हैं। बुधवार को पश्चिमी नेपाल की एक जेल में सुरक्षाकर्मियों और कैदियों के बीच झड़प हो गई। इस झड़प में पुलिस की गोलीबारी से पांच नाबालिग कैदियों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हैं। अब तक की हिंसा में 30 लोगों की मौत हुई है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo