आज मिलेगा नया उप राष्ट्रपति

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार, नौ सितंबर को मतदान होगा और शाम तक  नतीजों की घोषणा हो जाएगी। उससे पहले सोमवार को दोनों गठबंधनों ने चुनाव की तैयारियां कीं और मतदान का अभ्यास किया। चुनाव से पहले एनडीए को बड़ी राहत मिली है क्योंकि बीजू जनता दल और भारत राष्ट्र समिति ने मतदान में शामिल नहीं होने का ऐलान किया है। इन दोनों पार्टियों के पास लोकसभा सांसद नहीं हैं, लेकिन राज्यसभा में इनके 11 सांसद हैं। ये सभी 11 सांसद गैरहाजिर रहेंगे। ध्यान रहे ये दोनों पार्टियां भाजपा की विरोधी हैं। लेकिन विपक्षी गठबंधन से भी अलग हैं।

एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार जस्टिस बी सुदर्शन रेड्डी से है। इस बार उप राष्ट्रपति का चुनाव पहले के मुकाबले नजदीकी होगा क्योंकि पिछली दो लोकसभाओं के मुकाबले इस बार 18वीं लोकसभा में भाजपा के सांसदों की संख्या कम है और उसके सहयोगियों की संख्या भी कम है। पहले के मुकाबले विपक्षी सांसदों की संख्या लोकसभा में बढ़ी है। फिर भी एनडीए के उम्मीदवार की जीत पक्की है। अभी उप राष्ट्रपति के इलेक्टोरल कॉलेज में कुल 781 सदस्य हैं और बहुमत का आंकड़ा 391 का है, जबकि सरकार के पास 430 से ज्यादा की संख्या है।

गौरतलब है कि 21 जुलाई को अचानक तत्कालीन उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के ठीक 50 दिन बाद देश को नया उप राष्ट्रपति मिलेगा। उप राष्ट्रपति चुनाव से पहले दिल्ली में सोमवार को भाजपा और विपक्षी गठबंधन ने अपने अपने सांसदों को वोटिंग की प्रक्रिया समझाई। विपक्षी गठबंधन ने सोमवार को दिल्ली के संसद भवन के सेंट्रल हॉल में बैठक की और मॉक पोल सेशन किया। इसमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सहित विपक्ष के तमाम सांसद और नेता मौजूद रहे।

विपक्षी सांसद मतदान प्रक्रिया में कोई गलती न करें इसलिए मॉक पोल सेशन के जरिए वोट डालने की पूरी प्रक्रिया को दोहराया गया। इस दौरान सांसदों को बैलेट पेपर पर वोट डालने से लेकर मतपेटी तक की हर एक प्रक्रिया समझाई गई। भाजपा ने सांसदों के साथ रविवार को भी कार्यशाला की थी और सोमवार को उसने भी सभी सांसदों को मतदान की प्रक्रिया समझाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे दिन भी कार्यशाली में शामिल हुए। बहरहाल, मतदान नौ सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संसद भवन में होगा। वोटों की गिनती शाम छह बजे से होगी एक घंटे में नतीजे की घोषणा हो जाएगी। मतदान की प्रक्रिया में हर सांसद को विशेष पेन से बैलेट पर पहली वरीयता दर्ज करनी होगी। ऐसा न करने पर वोट अमान्य होगा। हर वोट का मूल्य एक समान होगा। 2017 में 11 और 2022 में 15 वोट अमान्य हुए थे।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo