अगर साहस हो तो

Categorized as संपादकीय

नए हालात भारत को अवश्य ही नए व्यापार समझौते पर जोर देना चाहिए। उसे ये धारणा मजबूत नहीं होने देना चाहिए कि ट्रंप के पास कुछ ऐसे छिपे तीर हैं, जिनके भय से भारत सरकार उनकी हर शर्त मान रही है।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद टैरिफ वॉर का पूरा संदर्भ बदल गया है। डॉनल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय आपात आर्थिक शक्ति अधिनियम (आईईईपीए) के तहत एकतरफा आयात शुल्क लगाए थे, लेकिन इस कानून के ऐसे उपयोग को कोर्ट ने अवैध ठहरा दिया। इस तरह ट्रंप के हाथ से वो हथियार निकल गया है, जिसका वे मनमाना दुरुपयोग कर रहे थे। इसके बाद ट्रंप ने धारा 122 का उपयोग कर सभी देशों पर 10 प्रतिशत का नया टैरिफ लगाया, जिसे बाद में बढ़ा कर उन्होंने 15 फीसदी कर दिया। मगर आईईपीए के उपयोग को चुनौती देने वाले अधिवक्ता ने इस कदम को भी चुनौती देने का इरादा जताया है।

उन्होंने ध्यान दिलाया है कि कोर्ट में आईईईपीए के इस्तेमाल का बचाव करते हुए खुद ट्रंप प्रशासन ने कहा था कि यह धारा भुगतान संतुलन से संबंधित है, जबकि अमेरिका के सामने आपात स्थिति व्यापार घाटे से पैदा हुई है। यानी संभव है कि ताजा टैरिफ भी न्यायिक परीक्षण में ना टिके। वैसे भी इस धारा के तहत सभी देशों पर समान टैरिफ लगेगा, तो अमेरिकी बाजार में सबके लिए समान धरातल मौजूद होगा। फिलहाल सूरत यह है कि ट्रंप प्रशासन ने आईईईपीए नामक डंडे के साये में जो द्विपक्षीय व्यापार समझौते किए, उन सबका औचित्य संदिग्ध हो गया है। इससे सभी देशों को मौका मिला है कि वे ट्रंप प्रशासन से नए समझौते के लिए वार्ता करें।

क्या भारत सरकार ऐसा साहस दिखाएगी? उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिका के बीच अभी सिर्फ समझौते के फ्रेमवर्क पर सहमति बनी है। आम समझ है कि इसके तहत ट्रंप की शर्तों को स्वीकार करने में भारत सरकार ने दब्बूपन दिखाया। जो मुद्दे द्विपक्षीय व्यापार से संबंधित नहीं हैं, उन पर भी ट्रंप की मांगें मान ली गईं। बहरहाल, उससे टैरिफ में अगर कोई तुलनात्मक लाभ मिलता भी, तो वो संभावना अब खत्म हो गई है। इसलिए भारत सरकार को अवश्य ही नए सिरे वार्ता पर जोर देना चाहिए। उसे यह धारणा नहीं बनने देना चाहिए कि ट्रंप के पास कुछ ऐसे छिपे तीर हैं, जिनके भय से भारत सरकार उनकी हर शर्त मान रही है।


Previous News Next News

More News

कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला

July 30, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट से मंत्रियों की विदाई का सिलसिला जारी है। अलग अलग कारणों से मंत्री इस्तीफा दे रहे हैं। कुछ और मंत्रियों का इस्तीफा होना है, जिसका इंतजार चल रहा है। हालांकि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थोड़ी अलग परिस्थितियों में हुआ है। इसकी तुलना यूपीए दो की सरकार में खेल मंत्री रहे…

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

logo