रस्म-अदायगी की हद!

Categorized as संपादकीय

कॉप-30 इतिहास में सबसे घातक टॉक शो के रूप में याद रखा जाएगा, जहां कई दिन इस चर्चा में गुजार दिए गए कि चर्चा क्या करनी है। सरकारों की कोशिश थी कि किसी प्रकार की वचनबद्धता से बचा जाए।

जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र का संबंधित पक्षों का सम्मेलन (कॉप) निरर्थकता की ऐसी हद पर पहुंच गया है, जहां जागरूक जनमत में इससे वितृष्णा पैदा होने लगी है। जिस लक्ष्य के प्रति विभिन्न देशों की सरकारें अपमान का भाव रखती दिख रही हों, उससे जुड़े पहलुओं पर उनकी बातें सुनना आज की एक बड़ी विडंबना है। ब्राजील के बेलेम में हुए कॉप-30 के बारे में वहां मौजूद एक एनजीओ कार्यकर्ता ने यह सटीक टिप्पणी की- ‘कॉप-30 इतिहास में सबसे घातक टॉक शो के रूप में याद रखा जाएगा, जहां कई दिन इस चर्चा में गुजार दिए गए कि चर्चा क्या करनी है।

मकसद असल मुद्दे से बचना था। सरकारों की कोशिश थी कि जीवाश्म ऊर्जा से अक्षय ऊर्जा की तरफ जाने और उसके लिए धन देने की किसी वचनबद्धता से बचा जाए।’ अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी की रिपोर्ट में भविष्यवाणी की गई है कि अगले 25 वर्षों तक दुनिया में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उपयोग बढ़ता रहेगा। नतीजा यह होगा कि इस दौरान अक्षय ऊर्जा का उपयोग बढ़ा, तब भी ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में तेज बढ़ोतरी जारी रहेगी। रिपोर्ट में ध्यान दिलाया गया कि 2024 में कोयले का इस्तेमाल रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया। इस बीच दुनिया में प्रति व्यक्ति सर्वाधिक उत्सर्जन करने वाला अमेरिका जलवायु परिवर्तन की हकीकत को ही अस्वीकार कर चुका है।

डॉनल्ड ट्रंप ने ‘ड्रिल बेबी ड्रिल’ के नारे के साथ जीवाश्म ऊर्जा के उपयोग को नई गति प्रदान की है। उधर जलवायु परिवर्तन को लेकर अतीत में संवेदनशील रहे यूरोप की दिशा भी पलट चुकी है। चूंकि धनी देश विकासशील देशों की मदद के लिए धन उपलब्ध कराने के वादे से भी मुकर रहे हैं, इसलिए उन देशों में जलवायु मुद्दे पर प्रगति की संभावना अब और घट चुकी है। इस बीच जंगलों में आग लगने की बढ़ती घटनाओं, जंगलों को पहुंच रहे नुकसान से सोखे जाने वाली कॉर्बन डायऑक्साइड की मात्रा में कमी, समुद्री जल का तापमान बढ़ने से कार्बन सोखने की समुद्रों की क्षमता में गिरावट आदि जैसे पहलू समस्या से जुड़ गए हैं। उनका घातक नतीजा लोग भुगत रहे हैं।


Previous News Next News

More News

मध्य पूर्व के कुछ देशों से भारतीय एयरलाइंस ने फिर शुरू की सीमित उड़ान सेवाएं

March 6, 2026

इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट सहित घरेलू एयरलाइंस ने शुक्रवार से मध्य पूर्व से आने-जाने वाली सीमित उड़ान सेवाओं को धीरे-धीरे फिर से शुरू कर दिया है। हालांकि अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध से जुड़े हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों के कारण अब भी हजारों उड़ानें रद्द हैं। इंडिगो ने बताया कि वह शुक्रवार को मध्य पूर्व के…

अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

March 6, 2026

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को उद्योगपति अनिल अंबानी और रिलायंस पावर से जुड़े कई कारोबारियों और संस्थाओं के ठिकानों पर छापेमारी की। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार, मुंबई में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के मुताबिक, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में करीब 10 से 12 जगहों पर ये…

यूपीएससी सीएसई 2025 का रिजल्ट जारी, अनुज अग्निहोत्री बने ऑल इंडिया टॉपर

March 6, 2026

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2025 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2026 की परीक्षा में कुल 958 उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की है।   आयोग ने यूपीएससी सीएसई 2025 परीक्षा के फाइनल परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए…

मैनपुरी और इटावा में विकसित होगा सारस सर्किट: योगी

March 6, 2026

योगी सरकार प्रदेश के राजकीय पक्षी सारस (क्रेन) के संरक्षण और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सारस सर्किट की स्थापना कर रही है। सारस सर्किट का विकास प्रदेश के मैनपुरी और इटावा जिलों के वेटलैंड्स में किया जा रहा है, जिसके तहत मैनपुरी के किर्थुआ, सहस, कुर्रा जरावां, सौज एवं समन के साथ इटावा…

सीएम धामी ने चमोली के श्री गोपीनाथ मंदिर का महत्व बताया

March 6, 2026

देवी भूमि उत्तराखंड अपनी प्राचीन पौराणिक विरासत और भव्य मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। इसी कड़ी में चमोली के गोपेश्वर में स्थित श्री गोपीनाथ मंदिर एक प्रमुख आकर्षण है। यह मंदिर बाबा भोलेनाथ को समर्पित है और अपनी अनोखी स्थापत्य कला व धार्मिक महत्व के कारण काफी मशहूर भी है। गोपीनाथ मंदिर का निर्माण…

logo