रूस से तेल खरीद का मामला संप्रभुता का है

भारत अपनी जरुरत के लिए रूस से तेल खरीदेगा या नहीं यह भारत की संप्रभुता का मामला है। यह कहने भर से काम नहीं चलेगा कि भारत ने इस तरह का कोई आधिकारिक आदेश नहीं जारी किया है कि रूस से तेल नहीं खरीदा जाएगा। ध्यान रहे जब खरीद शुरू हुई थी तब भी यह… Continue reading रूस से तेल खरीद का मामला संप्रभुता का है

पीएमओ सेवा तीर्थ बन गया तो क्या बदलेगा?

भारत में पिछले 12 साल से लगातार प्रतीकात्मक चीजें हो रही हैं। राज पथ को कर्तव्य पथ पर किया गया। रेसकोर्स रोड को लोक कल्याण मार्ग तो राजभवनों को लोक भवन कर दिया गया। लेकिन क्या इससे आम लोगों का सचमुच कल्याण ज्यादा होने लगा? हालांकि यह एक सब्जेक्टिव मामला है, जिस पर लोगों की… Continue reading पीएमओ सेवा तीर्थ बन गया तो क्या बदलेगा?

तेलंगाना के निकाय चुनाव से रेवंत को ताकत

स्थानीय निकाय चुनावों में आमतौर पर सत्तारूढ़ दल को फायदा होता है। जिसकी सरकार होती है उसको बड़ी जीत मिलती है। पिछले दिनों महाराष्ट्र में ऐसा ही हुआ। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की सरकार है तो उसके नेतृत्व वाले गठबंधन ने बड़ी जीत हासिल की। अकेले भाजपा ने 50 फीसदी सीटों पर जीत हासिल… Continue reading तेलंगाना के निकाय चुनाव से रेवंत को ताकत

महुआ बनाम मालवीय बनाम पुरी

अम्रेरिका के सेक्स अपराधी जेफ्री एफस्टीन की फाइल्स तो अमेरिका में खुल रही हैं लेकिन उनको भारत में चर्चा में ले आने का काम जो लोग कर रहे हैं उनमें एक महुआ मोइत्रा हैं। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा भी जी जान से लगे हैं। लेकिन महुआ मोइत्रा का मामला थोड़ा निजी हो गया है।… Continue reading महुआ बनाम मालवीय बनाम पुरी

पुरी इस्तीफा देंगे या ड्रॉप किए जाएंगे?

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के राजनीतिक भविष्य को लेकर ज्यादा कयास लगाने की गुंजाइश नहीं है। उनके सामने दो ही विकल्प दिख रहे हैं। वे खुद से इस्तीफा देंगे या मंत्रिमंडल में जब भी अगली फेरबदल होगी तो उनको ड्रॉप किया जाएगा? इस्तीफा देंगे तो अभी देंगे या कुछ समय के बाद देंगे यह… Continue reading पुरी इस्तीफा देंगे या ड्रॉप किए जाएंगे?

पन्नू केस में गुप्ता ने क्या स्वीकार किया?

पता नहीं इस खबर से भारत सरकार की मुश्किल बढ़ेगी या कम होगी? आतंकवादी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में कथित तौर पर हत्या करने की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार निखिल गुप्ता ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने हत्या की साजिश, हत्या के लिए सुपारी… Continue reading पन्नू केस में गुप्ता ने क्या स्वीकार किया?

भारत और ब्रिटेन का अंतर

भारत में संसदीय लोकतंत्र की जो शासन प्रणाली अपनाई गई है उसे ब्रिटेन से लिया गया है। कई चीजें अमेरिका और दूसरे देशों से भी ली गई हैं लेकिन मूल भावना ब्रिटिश संसद, संविधान और राजनीतिक परंपरा व प्रणाली की है। ब्रिटेन की तर्ज पर ही भारत की संसदीय प्रणाली में भी सामूहिक उत्तरदायित्व के… Continue reading भारत और ब्रिटेन का अंतर

व्यापार सौदे का धारावाहिक

भारत ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता किया है या डेली सोप की तरह धारावाहिक शुरू किया है? हर दिन एक नया एपिसोड रिलीज हो रहा है। व्यापार सौदे की घोषणा के समय बताई गई बातों के अलावा डील की फ्रेमवर्क और फैक्टशीट के नाम पर तीन तरह के दस्तावेज लोगों के बीच उपलब्ध हैं।… Continue reading व्यापार सौदे का धारावाहिक

पश्चिम बंगाल में कितने नाम कटेंगे?

यह लाख टके का सवाल है कि अंतिम मतदाता सूची में पश्चिम बंगाल में कितने नाम कटेंगे? अब यह तय हो गया है कि बंगाल की अंतिम मतदाता सूची 28 फरवरी को जारी होगी। इसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। क्योंकि अगर इसे आगे बढ़ाया गया तो चुनाव टलने का खतरा पैदा हो जाएगा।… Continue reading पश्चिम बंगाल में कितने नाम कटेंगे?

एआई सम्मेलन में होटल की मारामारी

राजधानी दिल्ली में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का पहला सम्मेलन हो रहा है। 16 से 20 फरवरी के बीच यह सम्मेलन होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए दुनिया भर की एआई कंपनियां और स्टार्टअप्स के लोग आ रहे हैं। सैम ऑल्टमैन भी दिल्ली आ रहे हैं। सैकड़ों सीईओ और टेक्नोक्रेट दिल्ली में रहने वाले हैं। लेकिन इसे… Continue reading एआई सम्मेलन में होटल की मारामारी

logo