जेपीसी नहीं बनी तो सरकार क्या करेगी?

अब यह लगभग स्पष्ट हो गया कि संविधान के 130वें संशोधन विधेयक पर विचार के लिए प्रस्तावित संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी में विपक्षी पार्टी नहीं शामिल होंगी। यह संशोधन गिरफ्तारी और 30 दिन की हिरासत के बाद मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और प्रधानमंत्री को पद से हटाने का प्रावधान करने के लिए लाया गया है। संसद… Continue reading जेपीसी नहीं बनी तो सरकार क्या करेगी?

चिदंबरम नए मणिशंकर अय्यर हैं

कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने 2014 में नरेंद्र मोदी को लेकर जो बयान दिए थे उनका खामियाजा कांग्रेस पार्टी आजतक भुगत रही है। अब वही काम पी चिदंबरम कर रहे हैं। हैरानी नहीं है कि दोनों कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति के सबसे पढ़े लिखे सांसदों में से हैं लेकिन दोनों में किसी… Continue reading चिदंबरम नए मणिशंकर अय्यर हैं

हुड्डा के आगे फिर झुका आलाकमान

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक बार फिर कांग्रेस आलाकमान को झुका दिया। पिछले करीब एक साल से राहुल गांधी ने हरियाणा में विधायक दल के नेता का चुनाव रोक रखा था। राहुल गांधी चाहते थे कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की विदाई हो और नए नेता को कमान दी जाए। उन्होंने इस… Continue reading हुड्डा के आगे फिर झुका आलाकमान

राहुल ने स्टालिन के बाद विजय से बात की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलनाडु के करूर में हुई भगदड़ के बाद टीवीके नेता और तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय से बात की है। .इस बातचीत को लेकर चेन्नई से दिल्ली तक बहुत चर्चा है। चर्चा इसलिए है क्योंकि विजय ने पार्टी बनाने के बाद डीएमके को चुनौती दी और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव… Continue reading राहुल ने स्टालिन के बाद विजय से बात की

घुसपैठिया मुद्दे से जदयू सहज नहीं

बिहार में भारतीय जनता पार्टी अपने आजमाए हुए फॉर्मूले से अलग हटने को राजी नहीं है। उसने विधानसभा चुनाव से पहले घुसपैठिया मुद्दे को हाईलाइट किया है तो मोदी और महिला के साथ साथ मंदिर का मुद्दा भी बनाया है। पिछले कई दिनों से एक के बाद एक मंदिर निर्माण का फैसला राज्य सरकार कर… Continue reading घुसपैठिया मुद्दे से जदयू सहज नहीं

सभी सिद्धि देने वाली सिद्धिदात्री

मार्कण्डेय पुराण के अनुसार अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व- ये आठ सिद्धियां होती हैं। ये सभी सिद्धियां इनसे ही उत्पन्न हैं। ब्रह्मवैवर्त पुराण के श्रीकृष्ण जन्म खंड में यह संख्या अठारह बताई गई है। लोक मान्यता है कि माता सिद्धिदात्री संसार की इन सभी प्रकार की सिद्धियों को प्रदान करने वाली… Continue reading सभी सिद्धि देने वाली सिद्धिदात्री

लोकतंत्र के अलौकिक नेता

लोकतंत्र भी एक अल्पतंत्रीय शासन है जो लोगों को चार या पाँच साल में एक बार, केवल यह तय करने देता है कि वह किस के हाथों बेवकूफ बनना चाहता है? इस के अलावा सारी बातें, गिनती के लोग तय करते हैं, जो स्वयं तरह-तरह की लफ्फाजी और चुनावी तिकड़मों के सिवा शायद ही अन्य… Continue reading लोकतंत्र के अलौकिक नेता

मूल बात ही गायब

ट्रंप की शांति योजना में दो राज्य सिद्धांत के तहत अलग फिलस्तीन की स्थापना का कोई प्रावधान नहीं है, जबकि यह फॉर्मूला खुद अमेरिकी मध्यस्थता में तत्कालीन इजराइल सरकार और फिलस्तीनी मुक्ति संगठन ने स्वीकार किया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने फिलस्तीन के लिए जो कथित शांति योजना पेश की है, उससे इस मसले… Continue reading मूल बात ही गायब

बिहार में 69 लाख नाम कटे

पटना। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के बाद बिहार की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसमें कुल 69 लाख नाम काटे गए हैं। चुनाव आयोग ने एसआईआर के बाद मसौदा सूची में 65 लाख 64 हजार से कुछ ज्यादा नाम काटे थे। उसके बाद एक महीने की… Continue reading बिहार में 69 लाख नाम कटे

न खेल भावना, न राष्ट्रवाद!

भारत में क्रिकेट धर्म है और वह जैसे ही भारत बनाम पाकिस्तान होता है तो कट्टर, तेज़, उन्मादी, उग्र हो जाता है। मैं क्रिकेट की शौकीन नहीं हूँ। न स्कोर देखती हूँ, न खिलाड़ियों का विश्लेषण करती हूँ। लेकिन इस देश में प्रशंसक होना ज़रूरी नहीं है। इसलिए भारत–पाकिस्तान मैच हुआ तो दीवानगी वायरस जैसे… Continue reading न खेल भावना, न राष्ट्रवाद!

logo