बीजेपी के माहौल के लिए एग्जिट पोल

17 एक्जिट पोल एनडीए को जिता रहे हैं। खासतौर से भाजपा की सीटें बढ़ा चढ़ाकर। भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ी है। और एक एक्जिट पोल उसे 95 सीटों पर जिता रहा है। स्ट्राइक रेट कितना हुआ?  95 ही हुआ ना! या 94  हो जाएगा! और वफादारी पूरी दिखाने के लिए महगठबंधन को केवल 32… Continue reading बीजेपी के माहौल के लिए एग्जिट पोल

रिकॉर्ड वोटिंग का क्या अर्थ है?

वोटर टर्नआउट की व्याख्या करने की एक शास्त्रीय विधि है, जिसके मुताबिक कम मतदान का मतलब है यथास्थिति बरकरार रहना और ज्यादा मतदान का मतलब है सत्ता परिवर्तन। लेकिन यह एक रूढ़ परिभाषा है, जो कई बार गलत साबित हो चुकी है। सीएसडीएस के संजय कुमार ने अपने लेख में बताया है कि 2020 तक… Continue reading रिकॉर्ड वोटिंग का क्या अर्थ है?

विस्फोट में बड़ी साजिश के संकेत

नई दिल्ली। लाल किले के सामने हुए विस्फोट में बड़ी साजिश के सबूत मिल रहे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि दो साल से इसकी तैयारी चल रही थी। अधिकारियों का मानना है कि कार में जिस तीव्रता का विस्फोट हुआ वह अमोनियम नाइट्रेट से संभव नहीं है। इसमें घातक विस्फोटक के इस्तेमाल का… Continue reading विस्फोट में बड़ी साजिश के संकेत

मोदी ने की सीसीएस की बैठक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी यानी सीसीएस की बैठक की। लाल किले के सामने हुए बड़े धमाके की समीक्षा और आगे की रणनीति बनाने के लिए सीसीएस का बैठक हुई है। गौरतलब है कि धमाके की अगली सुबह यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी भूटान के दौरे पर… Continue reading मोदी ने की सीसीएस की बैठक

विमान और हवाईअड्डे उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान और राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के टर्मिनल तीन सहित कई हवाईअड्डों को को बम से उड़ाने की धमकी बुधवार को मिली। एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी विमानन कंपनी इंडिगो के शिकायत पोर्टल पर ईमेल के जरिए मिली। सुरक्षा एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं।… Continue reading विमान और हवाईअड्डे उड़ाने की धमकी

खुदरा महंगाई 14 साल में सबसे कम

नई दिल्ली। महंगाई के मोर्चे पर बड़ी राहत की खबर है। सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने महंगाई दर में बड़ी गिरावट आई है। इन आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर 0.25 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई। बताया जा रहा है कि खाने पीने की चीजों… Continue reading खुदरा महंगाई 14 साल में सबसे कम

प्रदूषण पर अदालत ने मांगा जवाब

नई दिल्ली राजधानी दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण बढ़ने के मसले पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सर्वोच्च अदालत ने इस मामले में पंजाब और हरियाणा की सरकारों से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई चार सौ से ऊपर हो गया है और गंभीर श्रेणी… Continue reading प्रदूषण पर अदालत ने मांगा जवाब

आतंकवाद और अमेरिका

इस्लामाबाद में हुए बम धमाके में 12 मौतें हुईं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुरंत इसके लिए भारत को दोषी बता दिया। और उतनी ही फुर्ती से इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने इस पर अपना बयान जारी किया। सुरक्षा एजेंसियों ने 10 नवंबर को आतंकवाद के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का दावा… Continue reading आतंकवाद और अमेरिका

अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है।  पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत… Continue reading अशोक गहलोत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

झारखंड में बीडीओ को कुचलने की कोशिश पर बाबूलाल मरांडी बोले

झारखंड के गढ़वा जिले में बालू तस्करों द्वारा बीडीओ को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। घटना को लेकर झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के राज में ईमानदारी की सजा मौत है। … Continue reading झारखंड में बीडीओ को कुचलने की कोशिश पर बाबूलाल मरांडी बोले

logo