राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित किया। उन्होंने गणतंत्र दिवस के साथ साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस की भी शुभकामना देश के लोगों को दी। गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि यह उत्सव देशवासियों में राष्ट्रीय एकता तथा गौरव की भावना को… Continue reading राष्ट्रपति ने देश को संबोधित किया

शंकराचार्य से केशव मौर्य ने फिर की अपील

प्रयागराज। ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और प्रयागराज माघ मेला प्रशासन के बीच विवाद जारी है। शंकराचार्य सात दिन से अनशन पर बैठे हैं और उनकी सेहत भी ठीक नहीं है। इस बीच उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर उनसे अपील की है कि वे अनशन समाप्त कर… Continue reading शंकराचार्य से केशव मौर्य ने फिर की अपील

संदेश नाकारात्मक है

जिस समय मुक्त व्यापार समझौते के लिए भारत से वार्ता अंतिम दौर में है और इसी हफ्ते उसकी घोषणा की आशा है, जीएसपी के तहत मिली छूट की सुविधा हटाने के ईयू के कदम से नकारात्मक संदेश गया है। भारतीय उत्पादों से सामान्यीकृत प्राथमिकता प्रणाली (जीएसपी) के तहत मिली छूट को हटा लेने के यूरोपियन… Continue reading संदेश नाकारात्मक है

न्यायमूर्ति ने हटाया परदा

सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति उज्जल भूइंया ने यह सटीक प्रश्न उठाया है कि किसी जज का एक से दूसरे हाई कोर्ट में सिर्फ इसलिए क्यों तबादला होना चाहिए कि उसने सरकार के लिए कोई ‘असुविधाजनक निर्णय’ दिया हो? जब संभल के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का विवादित तबादला चर्चा में है, सुप्रीम कोर्ट… Continue reading न्यायमूर्ति ने हटाया परदा

बांग्लादेश में हिंदू युवक की जिंदा जला कर हत्या

ढाका। बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। घटना नरसिंदी जिले की है, जहां 23 साल के चंचल चंद्र भौमिक का जला हुआ शव शुक्रवार रात एक गैराज के अंदर मिला। परिवार ने इसे सोची समझी साजिश बताया है। नरसिंदी जिले के पुलिस लाइंस से सटे मस्जिद मार्केट इलाके… Continue reading बांग्लादेश में हिंदू युवक की जिंदा जला कर हत्या

तेजस्वी बने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष

पटना। बिहार विधानसभा का चुनाव बुरी तरह से हारने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनकी पार्टी ने प्रमोशन दिया है। तेजस्वी यादव को राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। अब तेजस्वी यादव कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे। रविवार को… Continue reading तेजस्वी बने राजद के कार्यकारी अध्यक्ष

पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम घोषित की

इस्लामाबाद। बांग्लादेश के समर्थन में टी20 विश्व कप का बहिष्कार करने की चर्चाओं के बीच पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, पीसीबी ने रविवार को टीम का ऐलान किया। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीसीबी हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर और पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति के… Continue reading पाकिस्तान ने विश्व कप के लिए टीम घोषित की

पूंजीवाद के सामने औचित्य का संकट

सोवियत खेमा ढहने के बाद से अब तक जितना धन उत्पन्न हुआ, उतना इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ था। पर यह धन बहुत ही सीमित लोगों के पास इकट्ठा हो गया है।…ऐसे में उत्पन्न धन के लाभ से वंचित समुदायों में पूंजीवाद के प्रति असंतोष बढ़ना लाजिमी है। फिलहाल, नफरत के एजेंडे में लोगों… Continue reading पूंजीवाद के सामने औचित्य का संकट

वीबी ग्राम जी बनाम इंडी गठबंधन

कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा की जगह लाए गए नए रोजगार कानून के नाम का मसला सुलझा लिया है। कांग्रेस के नेता इसे जी राम जी बिल नहीं कह रहे हैं। राहुल गांधी सहित कांग्रेस के सारे नेता इसे वीबी ग्रामजी कानून कह रहे हैं। तकनीकी रूप से यह बिल्कुल सही है। कानून का नाम विकसित… Continue reading वीबी ग्राम जी बनाम इंडी गठबंधन

बिहार के कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के इंतजार में

बिहार में कांग्रेस के छह विधायक हैं इसलिए राज्यसभा सीट से कांग्रेस का कोई मतलब नहीं होना चाहिए। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस के सभी छह विधायक मार्च में होने वाले राज्यसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। असल में बिहार में राज्यसभा की पांच सीटें खाली हो रही हैं, जिनमें से चार… Continue reading बिहार के कांग्रेस विधायक राज्यसभा चुनाव के इंतजार में

logo