यूपी चुनाव से पहले मथुरा का मुद्दा

अयोध्या में भव्य राममंदिर के उद्घाटन का मुद्दा भाजपा को लोकसभा चुनाव में बहुत फायदा नहीं पहुंचा सका था। फिर भी भाजपा मंदिरों का मुद्दा छोड़ने को राजी नहीं है। ऐसा लग रहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा का मुद्दा जोर पकड़ेगा। कई स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं… Continue reading यूपी चुनाव से पहले मथुरा का मुद्दा

तेजस्वी निकल रहे हैं यात्रा पर 15 से

राहुल गांधी के साथ वोटर अधिकार यात्रा करने के बाद अब तेजस्वी यादव अकेले यात्रा पर निकल रहे हैं। उन्होंने इस बारे में न तो कांग्रेस से बात की और न बाकी सहयोगी पार्टियों से और 15 सितंबर से बिहार की यात्रा का ऐलान कर दिया। इससे कांग्रेस, वीआईपी और लेफ्ट की पार्टियां परेशान हैं।… Continue reading तेजस्वी निकल रहे हैं यात्रा पर 15 से

अमेरिका में भारत के लॉबिस्ट की चर्चा

अमेरिका में दलाली को कानूनी मान्यता प्राप्त है। वहां लॉबिस्ट होते हैं, जो कांग्रेस की लॉबी में बैठते हैं और अलग अलग हित समूहों के लिए लॉबिंग करते हैं। दुनिया भर के देश इनकी  सेवा लेते हैं। इसके लिए ये लॉबिस्ट बड़ी रकम लेते हैं और उस रकम में से एक हिस्सा अमेरिका की पार्टियों… Continue reading अमेरिका में भारत के लॉबिस्ट की चर्चा

चिराग परेशान हैं पर क्या एनडीए छोड़ सकते है?

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता चिराग पासवान बिना मतलब के परेशान हैं। असल में दिल्ली की अंग्रेजी मीडिया ने, मुंबई की कॉरपोरेट, फिल्मी जमात ने और मां की साइड की पंजाबी लॉबी ने उनमें ऐसी हवा भर दी है कि वे बिना अपनी जमीनी ताकत का अंदाजा  लगाए अपने को बिहार के मुख्यमंत्री पद… Continue reading चिराग परेशान हैं पर क्या एनडीए छोड़ सकते है?

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा दिखाएगी ताकत

बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती फिर से पार्टी को अपने पैरों पर खड़ा करने की कोशिश कर रही है। लगातार दो चुनाव यानी 2022 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से फेल होने के बाद पार्टी पस्त पड़ी है। कार्यकर्ताओं में जोश नहीं है। पिछले चुनाव में तो बसपा सिर्फ… Continue reading कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपा दिखाएगी ताकत

बौद्धिक चोले में अंधभक्ति

क्या यह सब भारतीयों में, विशेषतः हिन्दुओं में ‘चिन्तन-फोबिया’ है — सोच-विचार से डरना? ताकि अपनी बनी-बनाई, तय की हुई विचार-प्रतिमा, नेता-प्रतिमा, मत-प्रतिमा खंडित न हो जाए? और उन प्रतिमाओं का पूजन, भजन, रंग-रोगन, झाड़-पोछ, धूपबत्ती दिखाने का नियमित अनुष्ठान बाधित, या बंद ही न करना पड़े! तब क्या होगा? फिर इतने दशकों के पाले… Continue reading बौद्धिक चोले में अंधभक्ति

खाई और ना बढ़ाएं

सारे देश में एसआईआर से संबंधित निर्वाचन आयोग की बैठक में इस पर अवश्य विचार होना चाहिए कि आयोग में विपक्षी समूहों का भरोसा क्यों घट रहा है? कथित वोट चोरी के आरोपों पर जनमत का एक हिस्सा क्यों यकीन करने लगा है? बिहार में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित याचिकाओं… Continue reading खाई और ना बढ़ाएं

‘परेशानी’ (नलों में सीवरेज पानी) का अमृतकाल!

“परेशानी” कहे या ‘असुविधा’,  यह शब्द हम भारतीयों के रोजाना का अनुभव है। हर व्यक्ति, हर घर, हर गली का स्थाई सच। भारत के लोगों के जीवन का ढंग है। और यह आम इसलिए है क्योंकि हम उस व्यवस्था, सिस्टम, उस तंत्र को सामान्य मानकर बड़े हुए हैं जिसमें शासन-प्रशासन नागरिक को तंग न करें… Continue reading ‘परेशानी’ (नलों में सीवरेज पानी) का अमृतकाल!

फीलगुड फैक्टर कितना काम आएगा?

अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा ने 2004 का लोकसभा चुनाव ‘फीलगुड’ और ‘शाइनिंग इंडिया’ के नारे और नैरेटिव पर लड़ा था। चारों तरफ चमकते भारत की तस्वीर दिखाई जा रही थी। लेकिन उनका गठबंधन चुनाव हार गया था। उस समय लगा था कि  इन नारों ने लोगों को आहत कर दिया क्योंकि जमीनी… Continue reading फीलगुड फैक्टर कितना काम आएगा?

आज मिलेगा नया उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति पद के लिए मंगलवार, नौ सितंबर को मतदान होगा और शाम तक  नतीजों की घोषणा हो जाएगी। उससे पहले सोमवार को दोनों गठबंधनों ने चुनाव की तैयारियां कीं और मतदान का अभ्यास किया। चुनाव से पहले एनडीए को बड़ी राहत मिली है क्योंकि बीजू जनता दल और भारत राष्ट्र समिति ने… Continue reading आज मिलेगा नया उप राष्ट्रपति

logo