ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला

नई दिल्ली। अमेरिका की धमकियों के बीच इजराइल ने ईरान पर बड़ा हमला किया है। उसके कई पुलों को उड़ा दिया गया है तो ईरान के सबसे बड़े तेल ठिकाने यानी खार्ग द्वीप पर भी बड़ा हमला हुआ है। वहां से बड़े धमाके सुने जाने की खबर है। इससे पहले इजराइली एयर फोर्स ने मंगलवार… Continue reading ईरान पर इजराइल का बड़ा हमला

ईरान ने बातचीत बंद की

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच ईरान ने युद्धविराम के लिए हर तरह की वार्ता रोक दी है। ‘तेहरान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने सभी कूटनीतिक और बैक चैनल से हो रही वार्ता बंद कर दी है। साथ ही मंगलवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने… Continue reading ईरान ने बातचीत बंद की

मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद भड़की हिंसा

इम्फाल। मणिपुर में एक बार फिर हिंसा भड़क गई है। बिष्णुपुर के मोइरांग इलाके में एक बम धमाके में पांच साल के एक लड़के और पांच महीने की एक बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद पूरे इलाके में हिंसा भड़क उठी। इस हिंसा में दो लोग मारे गए हैं। पुलिस ने बताया है कि… Continue reading मणिपुर में दो बच्चों की मौत के बाद भड़की हिंसा

महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश पर सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की नौ जजों की संविधान बेंच ने केरल के सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश के मसले पर मंगलवार को सुनवाई शुरू की। इस मामले में सर्वोच्च अदालत एक बार फैसला सुना चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार सहित कई समूह इस फैसले से संतुष्ट नहीं हैं। सो, अब… Continue reading महिलाओं के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश पर सुनवाई

बात तो कहने देते!

चर्चा होने पर संसदीय रिकॉर्ड में यह दर्ज होता कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर विपक्षी खेमों में अविश्वास क्यों गहरा रहा है। बहस के दौरान सत्ता पक्ष भी अपनी बात कहता, जिससे उसके तर्क भी आम लोगों तक पहुंच पाते। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव को राज्यसभा… Continue reading बात तो कहने देते!

इस दौर में असाधारण

जब देश के कई हिस्सों में फर्ज़ी मुठभेड़ और बुल्डोजर जस्टिस को प्रशासनिक नीति का हिस्सा बना लिया गया है, मद्रास हाई कोर्ट ने यातना के विरुद्ध नागरिकों के मौलिक अधिकार को इतनी गंभीरता से लिया, ये काबिल-ए-तारीफ है। दो व्यक्तियों की हिरासत में मौत के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को सजा-ए-मौत सुनाया जाना आज… Continue reading इस दौर में असाधारण

पश्चिम एशिया संकट: ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, रेलवे पुल को उड़ाया

ईरान पर हमले जारी हैं। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खार्ग द्वीप के ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया। वहीं, काशान शहर के पास याह्या अबाद रेलवे पुल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई। अर्द्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी… Continue reading पश्चिम एशिया संकट: ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, रेलवे पुल को उड़ाया

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी : ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को नेस्तनाबूद करने की धमकी दी है। मंगलवार को उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दावा किया कि आज (मंगलवार) रात पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी। ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में लिखा कि “आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी, जिसे फिर कभी… Continue reading आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी : ट्रंप

मध्य प्रदेश में छोटे किसानों से पहले होगी गेहूं खरीदी: मोहन यादव

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी नौ अप्रैल से शुरू होगी और सबसे पहले छोटे तथा सीमांत किसानों की उपज खरीदी जाएगी। यह निर्णय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है।   राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में गेहूं खरीदी के संदर्भ में बड़ा फैसला लिया गया।… Continue reading मध्य प्रदेश में छोटे किसानों से पहले होगी गेहूं खरीदी: मोहन यादव

यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दी बड़ी गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में उच्च शिक्षा विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई। इस क्रम में ग्रेटर नोएडा में निजी क्षेत्र के अंतर्गत ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी दी गई है, जो प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा… Continue reading यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा को दी बड़ी गिफ्ट, ‘मेट्रो विश्वविद्यालय’ की स्थापना को मंजूरी

logo