पश्चिम एशिया संकट: ईरान के खार्ग आइलैंड पर हमला, रेलवे पुल को उड़ाया

Categorized as समाचार

ईरान पर हमले जारी हैं। मंगलवार को स्थानीय मीडिया ने दावा किया कि अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खार्ग द्वीप के ऑयल टर्मिनल को निशाना बनाया। वहीं, काशान शहर के पास याह्या अबाद रेलवे पुल पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हो गई।

अर्द्ध सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी और आईआरएनए न्यूज एजेंसी ने इसकी जानकारी दी है। बताया कि मंगलवार को उत्तर-पश्चिम ईरान में तबरीज-जंजान हाईवे पर बने एक पुल को ही नहीं, याह्या अबाद रेलवे पुल समेत खार्ग को निशाने पर लिया गया।

मेहर ने इस्फाहान के डिप्टी गवर्नर के हवाले से बताया कि हमले में दो लोग मारे गए। यह हमला इजरायली सेना की उस चेतावनी के बाद हुआ है जिसमें ईरानियों को लोकल टाइम के हिसाब से रात 9 बजे तक अपनी “सुरक्षा” के लिए ट्रेनों का इस्तेमाल न करने को कहा गया था।

Also Read : महाराष्ट्र में इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी और एआई का नया विभाग बनाने को कैबिनेट की मंजूरी

वहीं, खार्ग में भी कई धमाके किए गए हैं। ईरान के करीब 80- 90 फीसदी कच्चे तेल का निर्यात खार्ग द्वीप से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, भंडारण और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। हर दिन करीब 70 लाख बैरल तेल जहाजों में भरा जा सकता है।

ये हमले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की होर्मुज खोलने का डेडलाइन मंगलवार रात 8 बजे (भारत के मुताबिक सुबह साढ़े पांच बजे) तय किए जाने के बीच किए जा रहे हैं।

लगातार हो रहे हमलों के बीच ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) ने अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जवाब सिर्फ मिडिल ईस्ट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वे वहां के एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बना सकते हैं।

गार्ड्स ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि उन्होंने अब तक संयम बरता था, लेकिन अब वह खत्म हो चुका है। बयान में कहा गया कि ईरान अब अमेरिका और उसके सहयोगियों के ऐसे ढांचे को निशाना बना सकता है, जिससे उन्हें इस इलाके के तेल और गैस संसाधनों से दूर कर दिया जाए। आईआरजीसी ने चेतावनी दी कि अगर अमेरिकी सेना ने हद पार की, तो अंजाम बुरा होगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

रूस-यूक्रेन शांति समझौते की शर्तों पर हो रही चर्चा : ट्रंप

September 23, 2026

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ रूस और यूक्रेन के बीच संभावित शांति समझौते की शर्तों पर चर्चा कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र महासभा से इतर यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के दौरान श्री ट्रंप ने कहा मुझे लगता है कि वे कोई समझौता करने…

भाजपा के सहयोगी दबाव बना रहे हैं

September 23, 2026

उत्तर प्रदेश का चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टियां दबाव बढ़ाने लगी हैं। इस बार भाजपा के सामने गठबंधन साधने की बड़ी चुनौती है। एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बने हालात है, जिनमें भाजपा को अपने सामाजिक समीकरण की चिंता सता रही है तो दूसरी ओर गठबंधन…

चढ़ावा चोरी का मामला थमेगा नहीं

September 23, 2026

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला भारतीय जनता पार्टी के गले की हड्डी बना हुआ है। जैसे ही मामला थमने लगता है कि कोई नई खबर आ जाती है। भाजपा के प्रदेश की सरकार और योगी आदित्यनाथ के करीबी मान रहे थे कि अब यह मामला थम गया है। मंदिर का…

पंजाब में भाजपा-अकाली का बराबर समझौता

September 23, 2026

एक तरफ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सहयोगी पार्टियां ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही हैं तो दूसरी ओर पंजाब में भारतीय जनता पार्टी अपनी सहयोगी अकाली दल के ऊपर ज्यादा सीटों के लिए दबाव बना रही है। भाजपा का दबाव बराबरी का समझौता करने के लिए है। भाजपा के नेता पंजाब में बिहार…

विधायक बनने के बाद पीके की पहली परीक्षा

September 23, 2026

देश के सबसे लोकप्रिय और कामयाब चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार की बांकीपुर सीट पर उपचुनाव जीत कर जो धमाका किया उसकी गूंज अब शांत हो गई है। वह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे से खाली हुई थी और उपचुनाव में उन्होंने बहुत जोर भी लगाया था लेकिन पीके चुनाव…

logo