आज से घट जाएंगे दाम

नई दिल्ली। रोजमर्रा की जरुरत की चीजों के साथ छोटी-बड़ी गाड़ियों के दाम सोमवार, 22 सितंबर से कम हो जाएंगे। स्वास्थ्य और जीवन बीमा की किश्तें भी सस्ती हो जाएंगी क्योंकि उन पर लगने वाला 18 फीसदी जीएसटी समाप्त कर दिया गया है। नवरात्रों के पहले दिन से  जीएसटी सुधारों का दौर लागू होगा, जिसमें… Continue reading आज से घट जाएंगे दाम

मोदी का बचत उत्सव व स्वदेशी का संदेश

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 22 सितंबर को राष्ट्रीय टेलीविजन के जरिए देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के पहले दिन से जीएसटी का नया युग शुरू हो रहा है। उन्होंने इसे बचत उत्सव का नाम दिया। प्रधानमंत्री ने लोगों के स्वदेशी सामान खरीदने की भी अपील की। मोदी ने अपने… Continue reading मोदी का बचत उत्सव व स्वदेशी का संदेश

कांग्रेस और ममता का मोदी पर निशाना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम संबोधन के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनके ऊपर हमला किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनको निशाना बनाया। ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जीएसटी में कटौती का श्रेय अकेले ले रहे हैं, जबकि यह फैसला सभी राज्यों ने मिल कर किया है। उन्होंने कहा… Continue reading कांग्रेस और ममता का मोदी पर निशाना

एच 1बी वीजा पर अमेरिका ने दी सफाई

वॉशिंगटन। एच 1बी वीजा की फीस बढ़ कर एक लाख डॉलर यानी करीर 88 लाख रुपए करने के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के बाद मची अफरातफरी के बीच अमेरिका ने इस पर सफाई दी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘बढ़ी हुई फीस सिर्फ… Continue reading एच 1बी वीजा पर अमेरिका ने दी सफाई

ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ने फिलस्तीन को मान्यता दी

नई दिल्ली। एक बड़े अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम में ब्रिटेन ने फिलस्तीन को अलग स्वतंत्र देश के तौर पर औपचारिक मान्यता देने का ऐलान किया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रविवार को इसकी घोषणा की। इजराइल ने इसकी आलोचना की है। गौरतलब है कि ब्रिटेन ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि अगर इजराइल… Continue reading ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया ने फिलस्तीन को मान्यता दी

हंसी पर ताला, गुस्से को आज़ादी!

कॉमेडी, मजाक जब खामोश हो जाए तो क्या होगा? खासकर यदि सार्वजनिक जीवन से हास्य को कोड़ा मारकर बेदखल कर दिया जाए, तब?  सबकुछ  नीरसता, उदासीनता में ढलेगा।  न विवेकशील रहेंगे और न कल्पनाशक्ति में जिंदादिलह। तब गुस्सा छोटा होता जाता है और हवा भारी। तब हर असहमति गुस्से में बदलती है। हम सत्ता पर… Continue reading हंसी पर ताला, गुस्से को आज़ादी!

संकट में नया जुमला?

शायद ही कोई इससे असहमत होगा कि भारत को ‘चिप से शिप’ तक में आत्म-निर्भर होना चाहिए। ऐसा नहीं है, तो बेशक उसका दोष पूर्व सरकारों पर भी जाता है। मगर देश की कमान 11 साल से नरेंद्र मोदी के हाथ में है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि कोई बड़ा देश भारत का दुश्मन नहीं… Continue reading संकट में नया जुमला?

ट्रंप का प्ले-बुक

ट्रंप मोदी की खूब तारीफ करते हैं। उन्हें ‘महान नेता’, ‘बहुत करीबी दोस्त’, ‘शानदार काम कर रहे नेता’ बताते हैं। लेकिन लगे हाथ वे ऐसे फैसले भी कर रहे हैं, जिनसे भारत के दीर्घकालिक हितों को क्षति पहुंच रही है। डॉनल्ड ट्रंप प्रशासन के नीतिकार संभवतः इस निष्कर्ष पर हैं कि भारतीय विदेश नीति का… Continue reading ट्रंप का प्ले-बुक

अनंत रूपा और अनंत सामर्थ्य संपन्ना शक्ति

भारतीय संस्कृति ने प्रकृति को शक्ति माना और देवी की तरह पूजनीय स्थान दिया। यह शक्ति शाश्वत और सक्रिय है। वैदिक वचनों और संहिताओं में इसका उल्लेख है, और इसे ब्रह्म की गति और अभिव्यक्ति कहा गया है। यही परम सत्य है, जो ऋग्वेद से लेकर परमाणु की ऊर्जा तक विद्यमान है। मान्यता है कि… Continue reading अनंत रूपा और अनंत सामर्थ्य संपन्ना शक्ति

‘सामाजिक न्याय’ के पीछे मतांतरण का खेल

जातियों को वर्ण की अभिव्यक्ति से जोड़ना मूर्खता है। श्रीभगवद्गीता में श्रीकृष्ण, अर्जुन को संदेश देते हुए वर्ण को इस प्रकार परिभाषित करते हैं, ‘चातुर्वर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागश:’ (4:13) अर्थात मेरे द्वारा गुण और कार्य के आधार पर चार वर्णों की रचना की गई है। सच यह है कि औपनिवेशिक और वामपंथी समूह जानबूझकर इस… Continue reading ‘सामाजिक न्याय’ के पीछे मतांतरण का खेल

logo