एसआईआर में फिर वही कहानी

पंजाब के गुरदासपुर में काहनूवान इलाके के भट्टियां गांव के गुरप्रीत सिंह ने खुदकुशी कर ली। वे राज्य के एक स्कूल में शिक्षक थे और मतगणना सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की ड्यूटी से परेशान थे। उन्होंने अपने नजदीकी लोगों को परेशानी के बारे में बताया भी थी। एक दूसरी रिपोर्ट यह है… Continue reading एसआईआर में फिर वही कहानी

इतना विचलित क्यों होना?

गैर-व्यापार रुकावटों का इस्तेमाल अमेरिका सहयोगी देशों के खिलाफ कर रहा है। इसका विरोध हर संप्रभु सरकार का कर्त्तव्य है। हैरतअंगेज है, मोदी सरकार ऐसे कर्त्तव्य निभाने की चर्चा भर से विचलित हो जाती है! वैसे देखा जाए, तो भारत सरकार की छवि के लिहाज से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सकारात्मक खबर दी। बताया कि… Continue reading इतना विचलित क्यों होना?

उचित प्रक्रिया पर जोर

जब हर व्यक्ति की नागरिकता को लेकर अनिश्चय खड़ा कर दिया गया है, सुप्रीम कोर्ट की ये व्यवस्था बेहद अहम है कि नागरिकता निर्धारण की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से “उचित, विधि-सम्मत और विवेकपूर्ण” होनी चाहिए। जिस समय नरेंद्र मोदी सरकार ने हर भारतीय की नागरिकता को सवालों के घेरे में डाल दिया है, असम के… Continue reading उचित प्रक्रिया पर जोर

योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से भेंट, उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और राज्य से जुड़े राजनीतिक एवं प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब उत्तर प्रदेश में अगले साल के आरंभ में विधानसभा… Continue reading योगी आदित्यनाथ ने की अमित शाह से भेंट, उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की

पेपर लीक नहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण टली टीईटी: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना को खारिज करते हुए कहा कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी 2026) पिछले महीने पेपर लीक होने के कारण नहीं, बल्कि पुलिस द्वारा आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के चलते टाली गई थी। फडणवीस ने कहा कि परीक्षा का नया कार्यक्रम जल्द ही… Continue reading पेपर लीक नहीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण टली टीईटी: फडणवीस

होर्मुज जलडमरूमध्य पर शुल्क लगाने की धमकी से ट्रंप पीछे हटे

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले माल पर 20 प्रतिशत शुल्क लगाने की अपनी योजना से एक दिन बाद ही पीछे हटते हुए कहा कि इसके बजाय पश्चिम एशियाई देश अमेरिका के साथ निवेश और व्यापार समझौते करेंगे। Also Read : शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 561 अंक टूटा ट्रंप ने… Continue reading होर्मुज जलडमरूमध्य पर शुल्क लगाने की धमकी से ट्रंप पीछे हटे

सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान, केंद्र से वार्ता की अपील

अभिनेत्री जीनत अमान ने केंद्र सरकार से 28 जून से भूख हड़ताल पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के साथ बातचीत शुरू करने की मंगलवार को अपील की। अभिनेत्री ने कहा कि भारत को मूकदर्शक बने रहकर अपनी सबसे बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक को तिल-तिल मिटते नहीं देखना चाहिए। जीनत अमान (74) ने इंस्टाग्राम… Continue reading सोनम वांगचुक के समर्थन में आईं जीनत अमान, केंद्र से वार्ता की अपील

झारखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का 83 वर्ष की उम्र में निधन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का मंगलवार को रांची के एक अस्पताल में निधन हो गया। चिकित्सा संस्थान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मलिक 83 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि मलिक को फेफड़ों में संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह फेफड़ों संबंधी बीमारी से… Continue reading झारखंड: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का 83 वर्ष की उम्र में निधन

महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए

कांग्रेस ने मंगलवार को महाराष्ट्र की ‘महायुति’ सरकार पर ‘लाडकी बहिन योजना’ के क्रियान्वयन में प्रदेश की महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के बजाय बड़ी संख्या में पात्र लाभार्थियों के नाम योजना से हटा दिए गए हैं। पार्टी… Continue reading महाराष्ट्र सरकार ने ‘लाडकी बहिन योजना’ से पात्र लाभार्थियों के नाम हटाए

उप्र: ज्ञानवापी विवाद में हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने मध्यस्थता से किया इनकार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी विवाद में हिंदू और मुस्लिम दोनों पक्षों ने मंगलवार को प्रस्तावित मध्यस्थता प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की प्रक्रिया होनी थी लेकिन… Continue reading उप्र: ज्ञानवापी विवाद में हिंदू और मुस्लिम पक्षों ने मध्यस्थता से किया इनकार

logo