बरगी क्रूज हादसे की जांच हुई तेज, हादसे से जुड़े लोगों के बयान दर्ज

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी बांध में क्रूज डूबने के मामले की जांच तेज हो गई है। इस घटना से जुड़े लोगों के प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा बयान भी दर्ज किए जाने लगे हैं। दरअसल, 30 अप्रैल को बरगी बांध में एक क्रूज हादसे का शिकार हो गया था जिसमें 13 लोगों की मौत हुई। इस मामले को मोहन यादव सरकार ने गंभीरता से लिया था, राज्य स्तरीय जांच दल गठित किया गया है, जिसे 15 दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपना है। 

मध्य प्रदेश सरकार के निर्देश पर जांच की रफ्तार तेज हो गई है और जबलपुर के कुछ अधिकारी इस हादसे से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने में लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों का एक दल क्रूज संचालन से जुड़े कर्मचारी के अलावा मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बयान दर्ज करने में जुटे हुए हैं। 

Also Read : पश्चिम बंगाल शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी होंगे शामिल

पर्यटन विकास निगम के मैंकल रिसॉर्ट के कर्मचारी के भी बयान लिए जा रहे हैं। जांच दल इस बात का पता करने में लगा हुआ है कि आखिर यह हादसा कैसे हो गया, मौसम की खराबी ही हादसे का कारण रही या कोई और चूक हुई है। इस हादसे को सरकार ने भी गंभीरता से लिया और तीन कर्मचारियों की तुरंत सेवाएं खत्म कर दी गई वहीं एक कर्मचारी को निलंबित भी किया गया। 

बरगी क्रूज हादसे के बाद राज्य सरकार ने सभी तरह के क्रूज के संचालन पर रोक लगा दी है। इस हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दो मंत्रियों को मौके पर भेजा था और उसके बाद स्वयं जबलपुर गए थे जहां उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात की थी इतना ही नहीं सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई गई। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टेंडर और ओएसएम दोनों में गड़बड़ी

June 4, 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई के चेयरमैन और सचिव को हटाने के फैसले का कोई मतलब नहीं है। असली सवाल यह है कि जांच के लिए जो एक सदस्यीय कमेटी बनी है उसकी रिपोर्ट में क्या बताया जाता है और उसके आधार पर शिक्षा मंत्रालय क्या कदम उठाता है? उस जांच कमेटी को कुछ…

संसदीय समिति का क्या मतलब रह गया?

June 4, 2026

यह चिंता पिछले कई सालों से जताई जा रही है कि संसदीय समितियों को धीरे धीरे कमजोर किया जा रहा है। अभी शिक्षा के क्षेत्र में जो गड़बड़ियां हुई हैं उनको लेकर शिक्षा मंत्रालय की संसदीय समिति के कामकाज में इसके संकेत मिले हैं। पता चला है कि सत्तारूढ़ दल यानी भाजपा और उसकी सहयोगी…

भारत का शेयर बाजार सातवें स्थान पर लुढ़का

June 4, 2026

भारत के शेयर बाजार का मूल्य लगातार गिरता जा रहा है। अब यह खिसक कर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। पिछले दिनों खबर आई थी कि ताइवान की सिर्फ एक कंपनी टीएसएमसी का बाजार मूल्य बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के बाजार मूल्य से ज्यादा हो गई है। जाहिर है…

सुरजीत भल्ला की सलाह तो सुने सरकार

June 4, 2026

सरकार को विपक्षी पार्टियां सलाह देती हैं तो उनको राजनीतिक आलोचना कह कर खारिज कर दिया जाता है। राहुल गांधी लगातार कितने वर्षों से कह रहे हैं कि भारत अर्थव्यवस्था में पिछड़ रहा है। लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जाती है उलटे उनको पप्पू ठहराने का अभियान चलता रहता है। लेकिन अब तो सरकार के…

कथित वैश्विक संवाद की आईआईसी अड्डेबाजी

June 4, 2026

आज आआईसी की ज़मीन की कीमत 30 अरब रुपए है। क़रीब चार हज़ार एसोसिएट सदस्यों में से कइयों को सदस्यता देने पर तरह-तरह के सवाल हैं और क़रीब डेढ़ हज़ार अल्पकालिक सदस्यों में से तो ज़्यादातर की प्रोफ़ाइल गहरे कुहासे से लिपटी हुई है। सदस्यता देने की चयन प्रक्रिया को ले कर पिछले वर्षों में…

logo