उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर रास्ता भटका

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर गुरुवार को रास्ता भटक गया। हालांकि, हेलीकॉप्टर के पायलट ने समय रहते सावधानी बरती और उसे मोड़कर जुहू स्थित पवन हंस हेलीपैड लाया गया, जहां हेलीकॉप्टर की सफलतापूर्वक लैंडिंग कराई गई। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ और उपमुख्यमंत्री शिंदे समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। यह घटना ठाणे के ग्रामीण इलाके की बताई जा रही है।  

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को अपने पार्टी पदाधिकारियों के परिवार के एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए मुंबई से मुरबाद जा रहे थे। उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 3:30 बजे महालक्ष्मी रेस कोर्स स्थित हेलीपैड से मुरबाद के लिए रवाना हुआ। हालांकि, जैसे ही हेलीकॉप्टर ऐरोली पहुंचा, पायलट ने सामने से तूफान आते देखा।

संभावित खतरे को भांपते हुए पायलट ने समय रहते उपमुख्यमंत्री शिंदे को इसकी सूचना दी। उन्होंने आगे बढ़ने के बजाय वापस लौटने की बात भी कही। इसके बाद उन्होंने तुरंत हेलीकॉप्टर को वापस मोड़ने का फैसला किया। अगले कुछ ही मिनटों में हेलीकॉप्टर जुहू के पवन हंस हेलीपैड में सफलतापूर्वक उतर गया।

Also Read : फोर्स 3 से मिला विटामिन एफ, हर्षवर्धन राणे

उस समय हेलीकॉप्टर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके निजी सहायक प्रभाकर काले, विशेष कर्तव्य अधिकारी बल सिंह राजपूत, जनसंपर्क विभाग के विशेष कर्तव्य अधिकारी विनायक पात्रुडकर, सुरक्षा गार्ड और एयरलाइन के प्रतिनिधि सवार थे। हेलीकॉप्टर के सफलतापूर्वक उतरने के बाद, सभी उपमुख्यमंत्री शिंदे के साथ उनके आवास के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले 28 जनवरी को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने पुष्टि की कि विमान में सवार अजित पवार समेत सभी छह यात्रियों की मौत हो गई।

उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चल रहे चुनावों के बीच जनसभा में शामिल होने के लिए मुंबई से बारामती जा रहे थे। उनका विमान बारामती के पास लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह दुर्घटना सुबह करीब 9 बजे हुई।

बताया गया था कि विमान बारामती के एक एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान कंट्रोल से बाहर हो गया और क्रैश हो गया। क्रैश के बाद विमान में आग लग गई। अजित पवार और दो क्रू मेंबर समेत कुल छह लोग प्लेन में सवार थे। जानकारी के अनुसार, विमान में सवार कोई भी व्यक्ति दुर्घटना में जीवित नहीं बचा था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo