महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं के परिणाम घोषित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई), पुणे ने शनिवार को एचएससी (12वीं) बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। ये नतीजे पुणे, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, मुंबई, कोल्हापुर, अमरावती, नासिक, लातूर और कोंकण क्षेत्रों के लिए जारी किए गए हैं। इस वर्ष जिन छात्र-छात्राओं ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी और नतीजे घोषित होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक करने के साथ मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

स्टूडेंट्स महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। घोषित नतीजे के मुताबिक, इस वर्ष छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 89.79 फीसदी दर्ज किया गया है, जो कि पिछले वर्ष की तुलना में कम है। पिछले वर्ष स्टूडेंट्स का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.88 था, जिसमें लड़कियों का पासिंग पर्सेंट 94.54 और लड़कों का 89.51 फीसदी दर्ज किया गया था।

Also Read : पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर री-पोलिंग जारी, पहले दो घंटों में 16.23 प्रतिशत मतदान

इस वर्ष भी लड़कियों ने बाजी मारते हुए 93.15 प्रतिशत से लड़कों से आगे हैं। वहीं, लड़कों का पासिंग प्रतिशत 86.80 फीसदी दर्ज किया गया है। बता दें कि एमएसबीएसएचएसई द्वारा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 9 डिवीजनों में 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें 15 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे।

इस वर्ष महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड की परीक्षाओं में कोंकण क्षेत्र का प्रदर्शन क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ रहा, जबकि लातूर क्षेत्र का पासिंग प्रतिशत सबसे कम दर्ज किया गया। कोंकण क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 94.14 फीसदी और लातूर क्षेत्र का उत्तीर्ण प्रतिशत 84.14 रहा।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के परिणाम चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एमएसबीएसएचएसई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद वहां उपलब्ध रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर परिणाम आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा। रिजल्ट को चेक करने के बाद मार्कशीट डाउनलोड कर दें। भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट सुरक्षित निकाल कर रख लें।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo