पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी: सीएम सम्राट चौधरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को भाजपा के जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश की आधी आबादी को भरोसा दिया कि नारी शक्ति के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

सीएम चौधरी ने कहा कि एनडीए शुरू से ही महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ रही है और आगे भी वह इसके लिए प्रयास करेगी। लोकसभा में महिला आरक्षण विधेयक (131वां संशोधन) पारित न होने के विरोध में भाजपा की ओर से बिहार की राजधानी पटना में ‘जन आक्रोश महिला मार्च’ निकाला गया। इसके बाद पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी महिला नेत्रियों का उत्साह बढ़ाने पहुंचे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए आश्वस्त किया कि पीएम मोदी की सरकार आपके लिए कानून बनाएगी और आपको न्याय दिलाने का काम भी सरकार करेगी।

उन्होंने कहा कि 1977 में जब भारत की आबादी 70 करोड़ थी, तब 543 लोकसभा क्षेत्र थे। आज पीएम नरेंद्र मोदी चाहते थे कि नारी शक्ति को 33 फीसदी आरक्षण देकर महिलाओं के लिए सीटों की संख्या बढ़ा दी जाए। नए परिसीमन में अगर बिहार के चुनाव होते, तो आज 29 विधायक महिलाएं हैं जो बढ़कर कम से कम 122 हो जातीं, लेकिन कांग्रेस और राजद के लोगों ने उनके अधिकार को छीना।

Also Read : पश्चिम बंगाल में भाजपा आई तो गुंडे ऊपर जाएंगे या फिर सलाखों के पीछे: राजनाथ सिंह

उन्होंने कहा कि वे लोग चाहते हैं कि उनके परिवार के लोग ही संसद में पहुंचे। राहुल गांधी चाहते हैं कि उनकी बहन ही केवल सांसद बने। यहां लालू यादव और उनके परिवार के लोग चाहते हैं कि उनकी पत्नी विरोधी दल का नेता बने और बेटी लोकसभा का सदस्य बने। उन्होंने परिवारवाद को लेकर सपा को भी घेरा। लेकिन, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि देश की 272 बहनें लोकसभा में जाएं, लेकिन लोगों की चिंता यह नहीं है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आधी आबादी की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में महिलाओं को बढ़ाने का काम किया गया। स्वयं सहायता समूह के जरिए महिलाओं को सशक्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह वही देश है जहां मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां काली की पूजा होती है और आज उसी देश में महिलाओं को धोखा देने का काम किया जा रहा है। महिलाओं को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी महिलाओं के साथ असुरक्षा की भावना खड़ा करने की कोशिश करेगा, उसे पाताल से भी खोजने का काम किया जाएगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अन्नपूर्णा योजना पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन: मोदी

September 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अन्नपूर्णा योजना को पश्चिम बंगाल में नारी शक्ति के लिए बड़ा प्रोत्साहन बताते हुए कहा है कि विकसित बंगाल की ताकत से विकसित भारत का संकल्प भी और मजबूत होगा। श्री मोदी ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की चौथी किस्त जारी की। इस…

रूस का यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन से हमला

September 17, 2026

रूस ने बुधवार रात से लेकर गुरुवार सुबह तक यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर मिसाइलों तथा घातक ड्रोनों से भीषण हमले किए जिसके कारण दो बच्चों सहित कम से कम 18 लोग घायल हो गए। हमले के कारण कीव के 10 से अधिक स्थानों पर नुकसान दर्ज किया गया है। कीव के…

अमेरिकी सदन ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास किया

September 17, 2026

अमेरिका में प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स ) ने रूस और ईरान के ऊर्जा क्षेत्र , अधिकारियों और टैंकरों के “शैडो फ्लीट” (गुप्त बेड़े) को निशाना बनाने वाला एक बड़ा प्रतिबंध बिल पास किया है। इससे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को उन देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल गया है जो रूस…

यूसीसी का इतना घुमावदार रास्ता क्यों?

September 17, 2026

भारतीय जनता पार्टी के गठन के बाद यानी छह अप्रैल 1980 से लेकर जितने भी चुनाव हुए उनमें तीन वादे जरूर होते थे। पहला जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करना। दूसरा, अयोध्या में राममंदिर का निर्माण और तीसरा, समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी। पहले दो वादे भाजपा ने पूरे कर दिए। 2019 के अगस्त…

सहयोगी पार्टियां अड़ंगा डालेंगी

September 17, 2026

भाजपा को कई राज्यों में समान नागरिक संहिता लागू करने में समस्या आएगी। जगहां भाजपा की अपनी सरकार है वहां भी उसके सामने चुनौती होगी। गोवा इसका उदाहरण है। गोवा में प्रमोद सावंत की सरकार ने समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन ऐन मौके पर इसे टाल दिया गया।…

logo