पश्चिम बंगाल में सीपीआईएम के शासन से भी बदतर स्थिति: देवेंद्र फडणवीस

Categorized as प्रादेशिक समाचार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शुक्रवार को पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ममता बनर्जी और टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला। 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “हम सभी जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब कोलकाता और पश्चिम बंगाल देश की आर्थिक, वाणिज्यिक और औद्योगिक राजधानी था। देश के पहले बड़े उद्योग बंगाल में ही स्थापित हुए थे। आज भी हम देख सकते हैं कि देश के सफल उद्यमियों की शुरुआत, कहीं न कहीं, बंगाल से ही हुई थी।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी का शासन अब सीपीआईएम के शासन से भी बदतर स्थिति में पहुंच गया है। बंगाल की अर्थव्यवस्था में एक बड़ा बदलाव आया है। आज हम कहते हैं कि मुंबई और महाराष्ट्र देश की वित्तीय और वाणिज्यिक राजधानी हैं। लेकिन मुंबई से पहले, यह दर्जा कोलकाता और बंगाल के पास था। इसलिए, यह चुनाव सिर्फ किसी को सत्ता सौंपने के बारे में नहीं है। अगर बंगाल की स्थिति ऐसी ही बनी रही, तो मुझे नहीं लगता कि आने वाली पीढ़ी का कोई भविष्य होगा।

Also Read : राघव चड्ढा ने हरिवंश को राज्यसभा के उपसभापति पद पर पुनर्निर्वाचित होने पर दी बधाई

देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “सितंबर 2025 में जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके मुताबिक 6895 उद्योग बंगाल से बाहर चले गए हैं। बंगाल से छोड़ने वाले उद्यमी महाराष्ट्र में आकर अपना उद्योग स्थापित किए हैं। अभी कुछ दिन पहले ही दो उद्यमियों के साथ एमओयू किया है, जो 50 साल से पश्चिम बंगाल में व्यापार करते थे। ये लोग अब महाराष्ट्र में निवेश कर रहे हैं। करीब 1400 इंडस्ट्रीज बंगाल से महाराष्ट्र में आई हैं। इतने बड़े पैमाने पर महाराष्ट्र में आना दर्शाता है कि बंगाल से अपना नाता तोड़ा है। देश में करीब 65 प्रतिशत लोग 35 साल से कम हैं। सरकारें इतनी बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार नहीं दे सकती, बल्कि उसके लिए व्यवस्था कर सकती हैं। अधिकतर रोजगार प्राइवेट सेक्टर देता है। सरकारी उपक्रमों में रोजगार का एक सीमित दायरा है।

नासिक स्थित टीसीएस के दफ्तर में काम करने वाली महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें ऑफिस में धर्म के नाम पर निशाना बनाया गया। सेक्सुअल हरासमेंट के भी आरोप लगाए हैं। इस मुद्दे पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है। इसे अंजाम देने के लिए एक मॉड्यूल का इस्तेमाल किया गया था। हम किसी को भी नहीं छोड़ेंगे। टीसीएस ने यही रुख अपनाया है। हम इसकी जांच करेंगे और केंद्रीय एजेंसियों को भी इसकी जानकारी दे दी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo