आज एक युग का अंत लेकिन बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा: चिराग पासवान

Categorized as प्रादेशिक समाचार

बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि आज बिहार के लिए एक बेहद अहम दिन है। उन्होंने कहा कि आज के बाद बिहार एक नई शुरुआत की ओर बढ़ेगा और हम एक युग के अंत का भी अनुभव करेंगे।

पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान चिराग पासवान ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय तक नीतीश कुमार के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली और अनुभव ने बिहार को ‘जंगल राज’ से निकालकर यहां तक पहुंचाया है। अब हम एक नए बिहार, एक विकसित बिहार की उम्मीद कर सकते हैं। मेरा मानना है कि कुछ ही घंटों में जब नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा होगी, तो नए सीएम भी नीतीश कुमार के अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य को विकसित बिहार बनाने की दिशा में काम करेंगे।

Also Read : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी, बुधवार को सीएम पद की लेंगे शपथ

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह वही विपक्ष है जिसने मुख्यमंत्री पर निजी टिप्पणियां करने और आरोप लगाने से गुरेज नहीं किया। उन्होंने उनके स्वास्थ्य और कामकाज पर सवाल उठाकर नीतीश कुमार का अपमान करने की कोशिश की। आज वही लोग उनके प्रति चिंतित होने का दिखावा कर रहे हैं। आज भी विपक्ष राजनीति करने में लगा हुआ है।

चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को आगे ले जाने वाला ऐसा मुख्यमंत्री चाहिए, जिसमें विकसित राज्य बनाने की दूरदृष्टि हो और जो बिहार तथा यहां की जनता को समृद्ध बनाने की दिशा में काम करे। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और उनके समर्थक इसी तरह के नेतृत्व की परिकल्पना करते हैं और उसी के लिए खड़े हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद एक्स पोस्ट में लिखा कि हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo