नोएडा में हजारों कर्मचारियों का प्रदर्शन, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम से जनजीवन प्रभावित

Categorized as प्रादेशिक समाचार

नोएडा में सोमवार को हजारों कर्मचारियों ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन वेतन वृद्धि (इंक्रीमेंट) और काम के समय को लेकर कंपनियों द्वारा किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में किया गया।  

कर्मचारियों का आरोप है कि बढ़ती महंगाई के बावजूद उनके वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, जबकि कंपनियों ने पहले इंक्रीमेंट देने का आश्वासन दिया था। प्रदर्शन के चलते शहर के कई प्रमुख इलाकों में यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। सबसे ज्यादा असर सेक्टर-62 क्षेत्र में देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने सड़क पर उतरकर मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। 

इस कारण सेक्टर-62 से सेक्टर-16 और एनएच -9 की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दफ्तर जाने वाले लोगों, स्कूल बसों और आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण उनके लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनियां सिर्फ आश्वासन देती हैं, लेकिन समय आने पर अपने वादों से मुकर जाती हैं। 

Also Read : नोएडा फेस-2 में श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, वेतन वृद्धि को लेकर बढ़ा बवाल

कर्मचारियों ने यह भी चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की। हालांकि, प्रदर्शनकारियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रैफिक व्यवस्था को सामान्य करने में काफी समय लगा। पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील भी की। 

वहीं, नोएडा के अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी प्रदर्शन का असर देखने को मिला। सेक्टर-1 सहित कई औद्योगिक इलाकों में काम करने वाले श्रमिक भी सड़कों पर उतर आए। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

फिलहाल प्रशासन और कंपनी प्रबंधन के बीच बातचीत की संभावना जताई जा रही है। उम्मीद है कि जल्द ही कोई समाधान निकलकर सामने आएगा, जिससे कर्मचारियों का आक्रोश शांत हो सके और शहर की स्थिति सामान्य हो सके। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo