टीवीके प्रमुख विजय ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कुड्डालोर रैली रद्द की

Categorized as प्रादेशिक समाचार

अभिनेता से नेता बने विजय ने शनिवार को कुड्डालोर जिले में होने वाली अपनी चुनावी रैली को सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया। यह चुनावी रैली दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली थी और जिले के कई इलाकों में पूरे दिन का प्रचार कार्यक्रम तय था। 

इस रैली को इससे पहले भी एक बार स्थगित किया जा चुका था। यह ऐसे समय में फैसला किया गया है, जब पूरे तमिलनाडु में सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनाव प्रचार को तेज कर दिया है और नेता लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं।

टीवीके प्रमुख विजय अपना पहला चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से वह राज्य के कई जिलों में लगातार प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने अभियान की शुरुआत पेरम्बूर (चेन्नई) से की थी और इसके बाद तिरुचिरापल्ली, तिरुनेलवेली, थूथुकुडी, और कराईकुडी में जनसभाओं को संबोधित किया।

उनकी रैलियों में भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे उनके अभियान को ज्यादा फुटेज मिल रही है। विजय पूरे राज्य में तेज रफ्तार से प्रचार करते हुए अपनी पार्टी के ‘व्हिसल’ चुनाव चिन्ह के लिए वोट मांग रहे हैं।

Also Read : महाराष्ट्र में पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुड्डालोर जिले में चार जगहों (कुड्डालोर, वडालूर, सेथियाथोप और तित्ताकुडी) में रैली की अनुमति मांगी गई थी। पुलिस ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति भी दी थी, लेकिन बाद में कार्यक्रम अचानक रद्द कर दिया गया। इसके बाद विजय ने फिर से शनिवार के लिए अनुमति मांगी।

पुलिस ने इस बार 21 शर्तों के साथ रैली की इजाजत दी थी। कार्यक्रम के अनुसार, रैली दोपहर 2 बजे कुड्डालोर से शुरू होकर वडालूर, सेथियाथोप और तित्ताकुडी होते हुए रात 9 बजे तक खत्म होनी थी।

सूत्रों के मुताबिक, यह रैली पहले 9 अप्रैल को होनी थी, लेकिन पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के चलते इसे टाल दिया गया था। बाद में इसे शनिवार के लिए तय किया गया, लेकिन अब पूरी तरह रद्द कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि हाल ही में दक्षिणी जिलों में विजय के दौरे के दौरान कुछ छोटे वाहन हादसे हुए थे। कुड्डालोर चेन्नई से करीब 175 किलोमीटर दूर है और लंबी सड़क यात्रा को देखते हुए जोखिम बढ़ने की आशंका के चलते यह फैसला किया गया।

इस फैसले पर राजनीतिक हलकों में मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कुछ लोग इसे तैयारी की कमी बता रहे हैं, जबकि समर्थकों का कहना है कि सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है। अब विजय की आगे की रणनीति पर सभी की नजर बनी हुई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo