नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में जीत पर जताई खुशी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताते हुए इस जीत के लिए एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने एनडीए के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार के लोग एनडीए के नेतृत्व में आगे बढ़ने को तैयार हैं। 

उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि अब बिहार और प्रदेश के विकास के लिए उच्च सदन में आवाज गूंजेगी। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि बिहार के लोगों को केंद्र से जो उम्मीद है, वह पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

नितिन नवीन ने कहा कि एनडीए पूरी मजबूती से यहां के लोगों के साथ है। अब तक मैं विधानसभा में अपनी बात रखता था, अब यहां की समस्याओं को उच्च सदन में रखूंगा। उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल हमारी एकजुटता का परिणाम है, बल्कि यह पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के पहले की एनडीए की जीत की आहट है।

Also Read : ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच ट्रंप ने अपनी बीजिंग यात्रा टाली

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्वकर्ता का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने मुझे संसद में सदस्य के रूप में कार्य करने का मौका दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम लोग इस जीत को लेकर आश्वस्त थे। हम लोगों को पूरा विश्वास था कि एनडीए जीतेगा। इस चुनाव के नतीजों से पूरे बिहार में बड़ा संदेश गया है और यह एनडीए की प्रचंड जीत है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए के पांचों उम्मीदवारों की शानदार जीत हुई है। उन्होंने दावे के साथ कहा कि राज्यसभा चुनाव में सभी प्रत्याशियों की जीत बिहार के लिए न केवल लाभप्रद है, बल्कि उच्च सदन में एनडीए की ताकत को भी बढ़ाएगा।

एनडीए की जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उनका प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर वहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय और कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उनका नमन किया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo