एलपीजी संकट पर अखिलेश का केंद्र पर हमला

Categorized as प्रादेशिक समाचार

समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गैस लापता हो गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई अफवाह फैला रहा है, तो वह सरकार है। अगर सरकार यह मान ले कि गैस की कमी है, तो जनता भी सहयोग करेगी, लेकिन सरकार का दावा है कि कहीं कोई कमी नहीं है और गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। 

लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हकीकत यह है कि गैस तो जैसे गायब ही हो गई है। हर शहर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी में सिलेंडरों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो, जहां लोग लंबी लाइनों में खड़े न हों। आखिरकार इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है। अफवाह सरकार ने फैलाई कि इतने दिन बाद बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन में बुकिंग के दौरान दिक्कत है, ऑनलाइन गैस बुक नहीं कर सकते।

Also Read :

अखिलेश यादव ने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है, संकट को आप छिपा नहीं सकते। गैस संकट की वजह से रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। लोगों की शादियां रुक रही हैं। अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो लोग खाना कैसे बनाएंगे। रेहड़ी-पटरी वाले कैसे काम करेंगे। चाट वाले अब चाट भी नहीं बना पाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के नोटिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम और हमारी पार्टी इसका समर्थन करती है, क्योंकि चुनाव आयोग हमारी बात नहीं सुन रहा है। उत्तर प्रदेश में हमारे कैमरों ने वह सब रिकॉर्ड किया है जो कुछ भी हुआ। उपचुनाव को लूट लिया गया। उस समय चुनाव आयोग क्या कर रहा था। हम लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक वरिष्ठ नेता हैं और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं फिर दोहराता हूं कि सरकार को उनकी उचित और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। वह एक महत्वपूर्ण नेता हैं जो समाज में अहम योगदान दे सकते हैं और देश को सही दिशा दिखाने में मदद कर सकते हैं। उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo