आतंकी फंडिंग मामले में एनआईए का पुंछ में कई जगहों पर छापेमारी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी गतिविधियों और आतंकी फंडिंग से जुड़े एक मामले में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस छापेमारी में स्थानीय पुलिस का भी सहयोग लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, यह तलाशी अभियान उन कई परिसरों में चलाया गया जो कथित रूप से आतंकवादी गतिविधियों और फंडिंग नेटवर्क से जुड़े व्यक्तियों से संबंधित बताए जा रहे हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये छापेमारी क्षेत्र में सक्रिय आतंकी संगठनों को कथित वित्तीय मदद और समर्थन से जुड़े मामले की चल रही जांच का हिस्सा है। एनआईए की टीमों ने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों की मदद से तलाशी अभियान चलाया और वित्तीय लेन-देन, संचार रिकॉर्ड तथा मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। यह अभियान तड़के जिले के कई स्थानों पर चलाया गया। सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ताओं द्वारा ऐसे दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और अन्य सामग्री की जांच की जा रही है, जिनका संबंध आतंकी फंडिंग गतिविधियों से होने की आशंका है।

Also Read : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने संभाला आसन

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए एनआईए और स्थानीय प्रशासन लगातार सक्रिय है और कार्रवाई भी कर रहा है।

इससे पहले 2 फरवरी को एनआईए ने श्रीनगर, सोपोर, बांदीपोरा और बारामूला में आईएसआईए से जुड़े आतंकी षड्यंत्र के मामले में सर्च ऑपरेशन चलाया था। टीम ने जेल में बंद सहयोगियों और संदिग्धों के ठिकानों की तलाशी ली थी। 3 फरवरी को श्रीनगर के रैनावारी इलाके में एक गैर सरकारी संगठन से जुड़े मामले में संदिग्ध के घर की तलाशी एनआई ने ली थी।

4 मार्च को पुंछ जिले के भीमबेर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना के जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। आर्मी की नगरोटा हेडक्वार्टर वाली व्हाइट नाइट कोर को इंटेलिजेंस इनपुट और लगातार सर्विलांस पर कार्रवाई करते हुए 4 मार्च की सुबह लाइन ऑफ कंट्रोल के पास भीमबेर गली के जनरल एरिया में आतंकवादियों की मूवमेंट का पता चला। इस पर व्हाइट नाइट कोर के अलर्ट सैनिकों ने तेजी से काम किया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। कोऑर्डिनेटेड ग्राउंड एक्शन से दुश्मन के मंसूबों को असरदार तरीके से नाकाम कर दिया गया था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo