तिरुचिरापल्ली में डीएमके का राज्य सम्मेलन 9 मार्च को

Categorized as प्रादेशिक समाचार

डीएमके की ओर से 9 मार्च को सिरुगानूर में अपना 12वां राज्य सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी कर रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह कार्यक्रम आगामी विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

डीएमके के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। सिरुगानूर के पास लगभग 20 लाख वर्ग फुट में फैले विशाल परिसर में सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जहां तक जाने वाली सड़कों को पार्टी के झंडों, बैनरों से सजाया गया है।

बड़े पैमाने पर चल रही तैयारियों से स्पष्ट है कि सत्तारूढ़ पार्टी इस सम्मेलन को कितना महत्व दे रही है। उम्मीद है कि इसमें पूरे तमिलनाडु से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

पुलिस के अनुसार, भीड़ और यातायात को संभालने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक सम्मेलन के दिन 24,000 वाहन स्थल पर पहुंच सकते हैं। इसलिए तिरुचिरापल्ली और आसपास के इलाकों में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना बनाई गई है, ताकि जाम से बचा जा सके और वाहनों की आवाजाही सुचारु रहे।

डीएमके के प्रमुख सचिव व वरिष्ठ मंत्री केएन नेहरू ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि पार्टी को उम्मीद है कि 9 मार्च को 10 लाख कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Also Read : नेपाल के पूर्व पीएम प्रचंड को मिली जीत, केपी ओली को पछाड़कर भारी मतों से आगे बालेन शाह

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन पार्टी की एकता को मजबूत करने और आने वाली राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित करने का बड़ा मंच बनेगा।

उन्होंने 2021 में इसी स्थान पर हुए पिछले सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि उस कार्यक्रम ने विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने में अहम भूमिका निभाई थी। उस सम्मेलन में डीएमके अध्यक्ष और वर्तमान मुख्यमंत्री स्टालिन जो उस समय मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे, ने तमिलनाडु के विकास के लिए दीर्घकालिक दृष्टि पेश की थी।

पार्टी नेताओं का मानना है कि 9 मार्च के सम्मेलन में भी मुख्यमंत्री कुछ बड़े ऐलान या नीतिगत दिशा दे सकते हैं, जिससे यह कार्यक्रम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बन गया है।

यह सम्मेलन मध्य तमिलनाडु और कावेरी डेल्टा क्षेत्र में पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने में भी मदद करेगा। ये क्षेत्र 2021 के विधानसभा चुनाव में डीएमके की जीत में बेहद अहम साबित हुए थे। पार्टी ने यहां की 41 में से 37 सीटें जीती थीं, जिनमें तिरुचिरापल्ली जिले की सभी नौ सीटें शामिल थीं।

पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता और तीन बार पार्षद रह चुकी टी दुर्गादेवी ने कहा कि तिरुची में आयोजित डीएमके के सम्मेलनों में परंपरागत रूप से भारी भीड़ जुटती रही है। 

उन्होंने कहा कि करुणानिधि के दौर से लेकर आज स्टालिन के नेतृत्व तक तिरुची के सम्मेलन में हमेशा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को आकर्षित करते रहे हैं। पहले इन सम्मेलनों का आयोजन दो दिन तक होता था और पूरे राज्य से समर्थक यहां पहुंचते थे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo