उत्तराखंड दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देवभूमि उत्तराखंड के दौरे पर हैं। उनके दौरे को लेकर राज्य में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शनिवार को वे देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

सीएम धामी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर अमित शाह के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, “सहकारिता से समृद्धि की नींव रखने वाले, सशक्त व सुरक्षित भारत के संकल्प को साकार करने वाले आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद अमित शाह हेलीकॉप्टर से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। हरिद्वार पहुंचकर वे बैरागी कैंप मैदान में आयोजित राज्य सरकार के ‘4 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार अपने चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेगी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अमित शाह राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।

Also Read : केरल विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास सुरक्षा के कई घेरे बनाए गए हैं ताकि सभा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।

कार्यक्रम के मंच पर भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी मौजूद हैं। इनमें प्रमुख रूप से सौरभ बहुगुणा, रमेश पोखरियाल, तीरथ सिंह रावत, विजय बहुगुणा, स्वामी यतीश्वरानंद, अजय भट्ट, सुबोध उनियाल, अजय टम्टा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, धन सिंह रावत, विजयराज लक्ष्मी, रेखा आर्या, सतपाल महाराज और अनिल बलूनी शामिल हैं।

उधर, हरिद्वार के बैरागी कैंप मैदान में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। अलग-अलग जिलों से भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और साधु-संत बड़ी संख्या में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मैदान में हजारों कुर्सियां लगाई गई हैं और सभा स्थल लगभग पूरी तरह भर चुका है। लोगों में अमित शाह को सुनने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo