छत्तीसगढ़ सरकार विधानसभा का सत्र आज से शुरू

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। विधानसभा के बजट सत्र से पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ विधानसभा के समिति कक्ष में कार्य मंत्रणा समिति की बैठक हुई। 

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक धरम लाल कौशिक, विधायक धर्मजीत सिंह, और विधायक अजय चंद्राकर सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई। सबसे पहले अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा सभा के पूर्व सदस्य दीनदयाल सिंह पोर्ते के निधन का उल्लेख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण हुआ।

Also Read : नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधान सभा का अष्टम बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेगा। इस सत्र में 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। 25, 26 और 27 फरवरी 2026 को सत्र चलने के बाद 28 फरवरी से 8 मार्च तक कोई बैठक नहीं होगी। वहीं, छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट 24 फरवरी को वित्त मंत्री पेश करेंगे। इसके बाद 25, 26 और 27 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पर सामान्य चर्चा होगी।

पिछले साल 3 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट प्रस्तुत किया था। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया था, जो कि वर्ष 2024-25 के बजट एक लाख 47,500 करोड़ रुपए यानी 12 प्रतिशत अधिक था। सरकार ने दावा किया था कि यह बजट गुड गवर्नेस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केंद्रित है। इसके साथ ही इसे राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट बताया था।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

भाजपा के सहयोगियों को चिंता

June 14, 2026

भारतीय जनता पार्टी की कई सहयोगी पार्टियां इन दिनों चिंता में बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिली जीत और उसके बाद तृणमूल कांग्रेस में हो रही टूट फूट से उनकी चिंता बढ़ी है। असल में 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा की कई सहयोगी पार्टियों…

नवीन पटनायक से सीखें ममता

June 14, 2026

ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से ममता बनर्जी को सीखना चाहिए। 79 साल के नवीन पटनायक नए सिरे से शक्ति संचित कर रहे हैं और अपनी पार्टी को बचाने के साथ साथ उसे राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बनाने की कोशिश कर रहे हैं। गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद उनकी पार्टी में…

केसीआर का दांव आजमाएंगे केजरीवाल

June 14, 2026

ऐसा लग रहा है कि अरविंद केजरीवाल चौंकाने वाला कोई फैसला कर सकते हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि वे पंजाब में समय से पहले चुनाव करा सकते हैं। ध्यान रहे पंजाब में अगले साल मार्च में चुनाव होने वाला है। बताया जा रहा है कि केजरीवाल उससे पहले नवंबर में चुनाव कराना चाहते…

नीति आयोग की बैठक में पहुंचे सभी सीएम

June 14, 2026

केंद्र में पहली बार सरकार बनाने के बाद ही नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग का नाम बदल कर नीति आयोग किया था। उसके बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि नीति आयोग की गवर्निंग कौंसिल की बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। इससे पहले हर बार दो या तीन मुख्यमंत्री बैठक में…

विनाश से विकास की ओर बंगाल

June 14, 2026

असल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के अंदर बेचैनी पहले से थी वे छटपटा रहे थे और निकलने को बेचैन थे। लेकिन दूसरी कोई संभावना उनको नहीं दिख रही थी इसलिए वे मन मार कर ममता बनर्जी के साथ थे। जैसे ही उन्हें सुवेंदु अधिकारी के रूप में दूसरी संभावना दिखी उन्होंने खुले मन से…

logo