पुलवामा हमला: आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन: अमित शाह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूं। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शहीद जवानों को याद किया है। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “2019 में पुलवामा में हुए भयानक आतंकवादी हमले के दौरान ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। मातृभूमि के लिए उनकी अटूट प्रतिबद्धता, अद्वितीय बहादुरी और निस्वार्थ सेवा हर नागरिक को हमेशा प्रेरित करेगी।

Also Read : भारत-पाकिस्तान टी20: विराट के नाम सर्वाधिक रन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लिखा, “पुलवामा हमले में वीरगति को प्राप्त हुए हमारे बहादुर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की रक्षा के लिए उनका बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी वीरता से हर भारतीय शक्ति और प्रेरणा प्राप्त करता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने लिखा, “वर्ष 2019 के पुलवामा आतंकी हमले में मां भारती की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि। देश आपके अदम्य साहस और शौर्य का सदैव ऋणी रहेगा।

इससे पहले, पुलवामा हमले की बरसी पर शनिवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “2019 में आज के दिन पुलवामा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर नायकों को याद कर रहा हूं। उनकी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और राष्ट्र के प्रति सेवा हमारी सामूहिक चेतना में सदा अमिट रहेंगे। हर भारतीय को उनके अटूट साहस से शक्ति मिलती है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

टीएमसी प्रत्याशी को चुनाव से हटाया, कांग्रेस उम्मीदवार को गिरफ्तार किया

September 19, 2026

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की अपनी पारंपरिक नंदीग्राम सीट के उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी चिंता में हैं। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख बीतने के बाद शुक्रवार को शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे से मुलाकात की और उसके बाद वे चुनाव मैदान से हट गईं। इसके बाद ममता ने…

ममता की पार्टी का नाम, चुनाव चिन्ह जब्त

September 19, 2026

नई दिल्ली/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का नाम और चुनाव चिन्ह जब्त हो गया है। राज्य की दो सीटों के उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों यानी ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रज बनर्जी गुट को अस्थायी तौर पर अलग अलग नाम और चुनाव चिन्ह…

एफसीआरए पर बनी जेपीसी की पहली बैठक

September 19, 2026

नई दिल्ली। विदेशी चंदे के नियमन से जुड़े एफसीआरए कानून में संशोधन के लिए लाए गए बिल पर विचार कर रही संयुक्त संसदीय समिति यानी जेपीसी की पहली बैठक शुक्रवार को नई दिल्ली में हुई। भाजपा सांसद संजय जायसवाल की अध्यक्षता वाली संसदीय समिति में 31 सदस्य हैं, जिसमें भाजपा के 14 सांसद हैं। समिति…

एनटीए का ऑफिस देखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

September 19, 2026

नई दिल्ली। मेडिकल में दाखिले के लिए होने वाली नीट यूजी और नीट पीजी सहित दो दर्जन से ज्यादा अखिल भारतीय परीक्षाओं का आयोजन करने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में सुधार का सुप्रीम कोर्ट ने मिशन बनाया है। सर्वोच्च अदालत ने कहा है एनटीए में सुधार के लिए क्या क्या किया जा रहा…

पाकिस्तान की सफाई से भारत संतुष्ट नहीं

September 19, 2026

नई दिल्ली। भारतीय युद्धपोत से पाकिस्तानी नौसेना का एक पोत टकराने की घटना पर पाकिस्तान की ओर से दी गई सफाई से भारत संतुष्ट नहीं है। पाकिस्तान की सफाई के बाद भी भारत ने दोहराया कि पाकिस्तान को दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का सम्मान करना चाहिए। भारत ने यह भी कहा है कि…

logo