आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में 6 लाख से अधिक नागरिक पंजीकृत: रेखा गुप्ता

Categorized as प्रादेशिक समाचार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर हरि नगर विधानसभा से 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिल्लीवासियों को समर्पित किए। इन नए केंद्रों के शुभारंभ के साथ दिल्ली में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 319 हो गई है। यह दिल्ली की प्रत्येक विधानसभा में 15 और पूरी दिल्ली में कुल 1100 आयुष्मान आरोग्य केंद्र खोलने की दिशा में एक बड़ा कदम है। 

सीएम रेखा गुप्ता ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी कक्ष, लैब, दवा वितरण काउंटर, वैक्सीनेशन यूनिट और जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

उन्होंने उपस्थित नर्सों, डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ से बातचीत करते हुए उनके कार्य अनुभव और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम की भी समीक्षा की। उन्होंने मरीजों के पंजीकरण, मेडिकल रिकॉर्ड और डेटा मैनेजमेंट की प्रक्रिया को विस्तार से समझा और अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकॉर्ड प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी, सटीक और सुगम बनी रहे। इस अवसर पर हरि नगर के विधायक श्याम शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मकर संक्रांति और लोहड़ी के शुभ पर्व पर दिल्ली की जनता को 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर समर्पित करना सरकार के लिए विशेष संतोष का विषय है। पिछली सरकारों के कार्यकाल में स्वास्थ्य ढांचे की अनदेखी के कारण कई अस्पतालों की परियोजनाएं वर्षों तक अधर में लटकी रहीं। वर्तमान सरकार अब उन सभी अधूरी परियोजनाओं को पारदर्शिता और तय प्रक्रिया के तहत पूरा कर रही है।

Also Read : ‘ऑपरेशन पवन’ में शामिल रहे शांति सैनिकों के योगदान को मान्यता : राजनाथ सिंह

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली के स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए लगातार मदद दे रही है। इसी के तहत नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लैब और हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। बीते 11 महीनों में दिल्ली सरकार ने 319 आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जन औषधि केंद्र, पांच बड़े अस्पतालों में नए ब्लॉक, नई डायलिसिस मशीनों की स्थापना और सभी सरकारी अस्पतालों का डिजिटलीकरण जैसे जरूरी काम किए हैं। आज दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में मरीज मोबाइल से ओपीडी अपॉइंटमेंट और मेडिकल रिकॉर्ड प्राप्त कर सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हुई है।

उन्होंने आगे कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत दिल्ली में 6 लाख से अधिक नागरिक पंजीकृत हो चुके हैं और हजारों परिवारों को अब तक मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है। ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इलाज की आय सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए की गई है।

मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का यह विस्तार बड़े अस्पतालों पर दबाव कम करेगा और नागरिकों को घर के पास सुलभ, निःशुल्क और सम्मानजनक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन के साथ विकसित दिल्ली का निर्माण सरकार का संकल्प है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

September 19, 2026

आम आदमी पार्टी (आप) ने 11 अक्टूबर को होने वाले गांधीनगर निकाय चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची शनिवार को जारी की। ‘आप’ की गुजरात इकाई के महासचिव मनोज सोरठिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने पिछले निकाय चुनाव में एक सीट जीती थी और उसे 21 प्रतिशत…

एबीवीपी ने डूसू के तीन पदों पर जीत दर्ज की: निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन बने उपाध्यक्ष

September 19, 2026

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के चुनाव में केंद्रीय पैनल के चार पद में से तीन पर जीत दर्ज की, जबकि एनएसयूआई का टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतरे दीपांशु शौकीन ने उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। कांग्रेस से संबद्ध भारतीय…

डूसू चुनाव: 15वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अभाविप के यश डबास आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए जारी मतगणना के 15वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के उम्मीदवार यश डबास भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के विजय मीणा से 294 मत से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 22,682 मतों के साथ सबसे आगे हैं।…

डूसू चुनाव: 10वें दौर की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के विजय मीणा आगे

September 19, 2026

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव के लिए शुक्रवार को जारी मतगणना के 10वें दौर के बाद अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के उम्मीदवार विजय मीणा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के यश डबास से 494 मतों से आगे हैं। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन 15,591 मतों के साथ सबसे…

वित्त रहित स्कूल-कॉलेजों के लिए 461 करोड़ रुपये जारी : सम्राट

September 19, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को कहा है कि राज्य के अनुदानित स्कूलों और कॉलेजों के शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 461 करोड़ रुपये का सहायक अनुदान जारी किया गया है। श्री चौधरी ने आज सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी संदेश में कहा कि शिक्षकों, कर्मचारियों और शिक्षण…

logo