विजय सिन्हा के आवास पर सजी दही-चूड़ा की थाली

Categorized as प्रादेशिक समाचार

मकर संक्रांति के अवसर पर मंगलवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के आवास पर आयोजित पारंपरिक दही-चूड़ा भोज में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कई मंत्री और सांसद शामिल हुए।  

विजय सिन्हा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सनातन संस्कृति के मूल्यों का उत्सव है और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।

विजय सिन्हा ने कहा कि मकर संक्रांति सूर्य के दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश का पर्व है, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। हर वर्ष मकर संक्रांति की पूर्व संध्या पर यह आयोजन किया जाता है और इस वर्ष भी सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

उन्होंने इसे सामाजिक समरसता और परंपरा से जुड़ाव का प्रतीक बताया। इस अवसर पर मंत्री दिलीप जायसवाल ने भी मकर संक्रांति की बधाई दी।

Also Read : ‘हक’ देख गदगद हुईं सामंथा

दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन एनडीए की मिठास को पूरे देश तक पहुंचाने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वे भाई तेज प्रताप का भी दही-चूड़ा खाएंगे। यह मिठास इस बात का संकेत है कि पक्ष और विपक्ष मिलकर सरकार के कामों को आगे बढ़ाएंगे।

वहीं, मंत्री संतोष कुमार सुमन ने इस आयोजन को बेहद सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि यह स्वाद और यह आपसी सौहार्द सालों तक बना रहे। उन्होंने सभी से मिलकर बिहार की प्रगति के लिए काम करने की अपील की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बिहार यात्रा से साफ संकेत मिलता है कि राज्य के लिए कुछ अच्छा होने वाला है। बिहार को फिर से नई सौगात मिलने वाली है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

सपा से रामगोपाल तय हैं, दूसरा कौन

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में खाली हो रही राज्यसभा की 10 सीटों में से समाजवादी पार्टी के पास सिर्फ एक सीट है। वह सीट अखिलेश यादव के चाचा रामगोपाल यादव की है। इस बार सपा को दो सीटें मिलेंगी। पहली सीट के लिए रामगोपाल यादव का नाम तय है। वे फिर से राज्यसभा जाएंगे। लेकिन दूसरी सीट…

सपा को तीसरी सीट जीतने का भरोसा

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को 10 सीटों में भाजपा की आठ और समाजवादी पार्टी की दो सीटें तय दिख रही हैं। लेकिन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पिछली बार की तरह इस बार भी तीन उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में इस समय पांच सीटें…

भाजपा क्या नौवां उम्मीदवार उतारेगी?

September 30, 2026

उत्तर प्रदेश के राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा की नजर समाजवादी पार्टी की एक एक चाल पर है। उसको पता है कि इस बार भी अखिलेश तीन उम्मीदवार उतारेंगे। पिछली बार तो उनका तीसरा उम्मीदवार हार गए था लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद हालात बदले हैं। भाजपा के कई विधायकों को पता है…

एलपीयू का हंगामा और पंजाब की राजनीति

September 30, 2026

पंजाब की राजनीति दिलचस्प होती जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार, 30 सितंबर को जालंधर में रैली करने वाला है। पंजाब का दोआबा का यह इलाका भाजपा के लिए बहुत उर्वर दिख रहा है। इस इलाके में भाजपा का प्रदर्शन पहले भी अच्छा रहा है और पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने…

हाल के चुनाव अवैध है: राहुल

September 30, 2026

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति यानी सीडब्लुसी की बैठक में कहा कि हाल के सभी चुनाव अवैध हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त सरकार से समझौता कर चुके हैं। करीब ढाई घंटे तक चली सीडब्लुसी की बैठक के बारे में सूत्रों के हवाले से…

logo