पीएम मोदी के स्वागत के लिए सोमनाथ में तैयारियां पूरी

Categorized as प्रादेशिक समाचार

गुजरात के सोमनाथ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएम मोदी शनिवार को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के मौके पर सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। 

सोमनाथ मंदिर पर भव्य आयोजन के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए पहुंचे हुए हैं। कर्नाटक की रहने वाली एक कलाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने परफॉर्म करना हमारी खुशकिस्मती है। हमारी टीम और हमारी संस्कृति को दिखाया जा रहा है, और हमें इस मौके पर गर्व है।

भरतनाट्यम के लिए पहुंचीं कलाकारों ने कहा, “हमें यहां कई स्टेज मिले हैं। हम अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो बहुत बढ़िया है। यहां का माहौल भी बहुत अच्छा है। हम यहां भरतनाट्यम कर रहे हैं। हमारे पास एक कच्छी लोक ग्रुप भी है। हम बहुत समय से ये डांस कर रहे हैं, और यहां आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है।

एक अन्य कलाकार ने कहा, “हम आज सभी कलाकारों के साथ भरतनाट्यम और कच्छी लोक नृत्य करने के लिए सोमनाथ आए हैं, जो हमारी पारंपरिक कला का हिस्सा हैं।

Also Read : बहन नूपुर सेनन की हल्दी और संगीत रस्म में जमकर नाचीं कृति सेनन

इस मौके पर भाजपा विधायक भगवानभाई बराड़ ने कहा कि हम सब यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए एकजुट हुए हैं। यहां का माहौल किसी धार्मिक त्योहार जैसा है। आज हम एक हजार साल के इतिहास की गाथा के रूप में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मना रहे हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 10-11 जनवरी को सोमनाथ की यात्रा पर रहेंगे। वे शनिवार शाम को लगभग 8 बजे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे।

प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9:45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह एक औपचारिक शोभा यात्रा है जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है। शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा। इसके बाद, लगभग 10:15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo