‘अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए ममता ने ईडी से कागज चुराए: गिरिराज सिंह

Categorized as प्रादेशिक समाचार

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाए कि अभिषेक बनर्जी को बचाने के लिए ममता बनर्जी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जब्त कागजातों को चुराया है। 

ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि टीएमसी की मुखिया संविधान विरोधी हैं। यहां कभी नहीं देखा गया कि कोई मुख्यमंत्री प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की तरफ से जब्त दस्तावेजों को चुरा ले। बिहार के बेगूसराय में मीडिया से बात करते हुए गिरिराज सिंह ने पूछा कि आई-पैक का कार्यालय क्या तृणमूल कांग्रेस का दफ्तर था? आखिर ममता बनर्जी को ईडी के पास से कागजात चुराने की जरूरत क्यों पड़ी? कौन सा गुप्त कागज था?

उन्होंने आगे कहा, “ममता बनर्जी को डर था कि अगर ईडी को गुप्त कागज मिला तो अभिषेक बनर्जी फंस जाएगा। इसीलिए ममता बनर्जी वहां गई थीं और सारे कागजातों को चुराया।

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश बनाना चाहती हैं। वे पूरे राज्य को घुसपैठियों के हवाले कर देना चाहती हैं। आज पश्चिम बंगाल में कोई जिला ऐसा नहीं है, जहां हिंदू डरा-सहमा नहीं है। उन्होंने कहा कि बंगाल के हिंदुओं को डर निकालकर राज्य को बचाने के लिए ममता बनर्जी को हटाना ही पड़ेगा।

Also Read : वेनेजुएला के बाद मेक्सिको ट्रंप के निशाने पर आया

इसी बीच, गिरिराज सिंह ने ‘इंडी’ गठबंधन को लेकर भी विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी सिर्फ चुनाव के समय विरोधी दलों के साथ आते हैं। बाकी कोई एकजुट नहीं है। पश्चिम बंगाल में कहीं ‘इंडी’ गठबंधन दिखाई नहीं देता है। यह सिर्फ संतरे की तरह का गठबंधन है।

केंद्रीय मंत्री ने असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला बोला है। उन्होंने कहा, “कभी कहते हैं कि मुंबई में बुर्का वाली मेयर होगी, कभी कहते हैं कि बुर्का वाली प्रधानमंत्री होती, असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग क्या नफरत फैलाना चाहते हैं?

गिरिराज सिंह ने कहा, “अगर ओवैसी के मन में ‘गजवा-ए-हिंद’ है, तो आप कान खोलकर सुन लें, कांग्रेस की गलती के कारण देश में जो पहले हुआ था, अब वह दोबारा नहीं हो सकता है। यहां फिर से कोई दूसरा पाकिस्तान नहीं बनेगा और कोई शरिया कानून लागू नहीं होगा। घृणा फैलाने वालों को देश स्वीकार नहीं करेगा।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo