नई टीम में राज्यसभा के दावेदार

Categorized as राजनीति

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम में कई राज्यसभा के दावेदार हैं। उनको संगठन में पद मिलते ही इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि इस साल के अंत तक उनको राज्यसभा भेज दिया जाएगा। नई टीम में महामंत्री के रूप में शामिल किए गए कम से कम दो नेताओं के बारे में तो पक्के तौर पर कहा जा रहा है कि उनको राज्यसभा भेजा जाएगा। गौरतलब है कि इस साल दो चरणों में राज्यसभा के दोवार्षिक चुनाव हो चुके हैं। पहले अप्रैल में और फिर जून में चुनाव हुए। तीसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट का चुनाव होने वाला है। उत्तर प्रदेश में जिन 10 सीटों पर चुनाव है उनमें से आठ सीटें भाजपा को मिलेंगी और दो सीट समाजवादी पार्टी के खाते में जाएंगी। सपा के खाते की दो में से एक सीट पर फिर से रामगोपाल यादव का जाना तय है। इस बार सपा पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक में से किसी को दूसरी सीट पर भेजेगी।

भाजपा के कोटे की आठ सीटों में से सभी आठ भाजपा अपने ही पास रखेगी। किसी सहयोगी पार्टी को सीट मिलने की संभावना नहीं के बराबर है। बताया जा रहा है कि नितिन नबीन की टीम के दो सदस्यों स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी को राज्यसभा भेजा जाएगा। दोनों को महामंत्री बनाया गया तो उनको उत्तर प्रदेश का ही बताया गया है। हालांकि स्मृति ईरानी दिल्ली की रहने वाली हैं लेकिन तीन बार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से चुनाव लड़ा है इसलिए उनको उत्तर प्रदेश का माना गया है। जैसे तीन बार वाराणसी से लड़ने के बाद नरेंद्र मोदी भी उत्तर प्रदेश के माने जाएंगे। यह अलग बात है कि गुजरात ही उनका गृह प्रदेश माना जाता है। बहरहाल, स्मृति ईरानी तीन बार अमेठी से लड़ीं, जिसमें से दो बार हारीं और एक बार उन्होंने राहुल गांधी को हराया। इस बार उनको उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा है। वे वैसे भी ज्यादातर समय राज्यसभा में ही रही हैं। लोकसभा का चुनाव वे चांदनी चौक से भी हार गई थीं।

हरीश द्विवेदी उत्तर प्रदेश की बस्ती सीट से पहले लोकसभा का चुनाव जीते हैं लेकिन इस बार वे चुनाव हार गए। उनको भी राज्यसभा भेजा जा सकता है। बताया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व को उनके ऊपर बहुत भरोसा है। तभी महामंत्री बनाए जाने से पहले ही उनको राजस्थान के स्थानीय निकाय चुनावों का प्रभारी बनाया गया। गौरतलब है कि नितिन नबीन की नई टीम में ज्यादातर महामंत्री सांसद हैं। विनोद तावड़े को हाल ही में राज्यसभा भेजा गया तो बिप्लब देव त्रिपुरा की एक सीट से लोकसभा सांसद हैं। सतीश पुनिया, गजेंद्र पटेल और संजय भाटिया तीनों भी संसद सदस्य हैं। मौजूदा सीट में सुनील बंसल, स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी ही ऐसे महामंत्री हैं, जो सांसद नहीं हैं। इनमें से दो को इस साल नवंबर में महामंत्री बनाया जा सकता है। दोनों में से अगर एक को मौका मिलता है तो वह हरीश द्विवेदी होंगे।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo