भाजपा संसदीय बोर्ड नया बनेगा

Categorized as राजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय टीम के गठन और सरकार में फेरबदल की अटकलों के बीच चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी का संसदीय बोर्ड भी बदलेगा। यह फैसला करने वाली भाजपा की सर्वोच्च ईकाई है। हालांकि इसकी बैठकों की खबर तभी आती है जब किसी राज्य में चुनाव होने वाले होते हैं और उम्मीदवारों के नाम तय होने वाले होते हैं या चुनाव के बाद सीएम के नाम का फैसला होना होता है। संसदीय बोर्ड को लेकर कई तरह की चर्चा है। बताया जा रहा है कि पिछली बार जितने लोगों को रखा गया था उन सबको हटाया जा सकता है। पिछली बार जब फेरबदल हुई थी तब बीएस येदियुरप्पा, सत्यनारायण जटिया, इकबाल सिंह लालपुरा, के लक्ष्मण आदि को शामिल किया गया था। इस बार ये सब हटाए जा सकते हैं।

पिछली बार असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल को भी इसमें शामिल किया गया था। पता नहीं वे रह पाएंगे या नहीं। गौरतलब है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष संसदीय बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है। उसके अलावा अगर पार्टी सरकार में है तो प्रधानमंत्री इसके पदेन सदस्य होंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भी इसके सदस्य होते हैं और सभी पूर्व अध्यक्षों को इसमें रखने की परंपरा थी। लेकिन नितिन गडकरी अपवाद हैं, जिनको इसमें जगह नहीं मिली है। इसका अर्थ है कि पूर्व अध्यक्ष बाहर भी रखे जा सकते हैं। पूर्व अध्यक्ष के नाते राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा इसके सदस्य हैं। अलग अलग राज्यों के कई वरिष्ठ नेता संसदीय बोर्ड में शामिल होने की कोशिश में लगे हैं।


Previous News Next News

More News

320 भारतीय लापता, 400 चीन में फंसे

August 29, 2026

नई दिल्ली। नेपाल में अचानक आई बाढ़ के तीसरे दिन यानी शुक्रवार की शाम तक 320 भारतीयों का कोई अता पता नहीं चला। उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। उनके अलावा चार सौ भारतीय चीन में फंसे हैं। हालांकि वे सुरक्षित हैं। जैसे जैसे समय बीत रहा है वैसे वैसे राहत व बचाव कार्य लगे…

मोदी, आरएसएस, चीन के कारण रूकी सोनिया की किताब

August 29, 2026

नई दिल्ली। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण, ‘बिलॉन्गिंगः अ जर्नी ऑफ लव’ के प्रकाशन से पेंग्विन इंडिया ने हाथ खींच लिया है। प्रकाशक की ओर से आधिकारिक रूप से एक बयान जारी करके कहा गया है कि वे सोनिया गांधी के संस्मरण की किताब नहीं छाप रहे हैं। पेंग्विन की ओर…

ममता ने एसआईआर को ‘वोट लूट’ का जरिया बताया

August 29, 2026

कोलकाता। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर के जरिए नाम काटे जाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई और नए तथ्यों के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला किया है। ममता बनर्जी ने शुक्रवार को…

एनटीए में तीन अधिकारियों की नियुक्ति

August 29, 2026

नई दिल्ली। नीट यूजी के पेपर लीक और यूजीसी नेट की परीक्षा में गड़बड़ी के विवादों में घिरी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए में तीन नए अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। केंद्र सरकार ने एनटीए में दो निदेशक और एक संयुक्त निदेशक नियुक्त किया है। इसकी खबर शुक्रवार, 28 अगस्त को आई लेकिन नियुक्ति का…

कर्नाटक सरकार के मंत्री का इस्तीफा

August 29, 2026

बेंगलुरू। भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक सरकार के मंत्री बी नागेंद्र ने इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ भाजपा की पदयात्रा शुरू होने वाली है। उससे पहले नागेंद्र ने शुक्रवार को इस्तीफा दिया। वे दो साल में दूसरी बार मंत्री पद से हटे हैं। उन पर 89 करोड़ के घोटाले का आरोप है। नागेंद्र…

logo