मोदी के शिक्षा मंत्रियों का हाल

Categorized as राजनीति

धर्मेंद्र प्रधान नरेंद्र मोदी सरकार के चौथे शिक्षा मंत्री हैं, जो बड़े बेआबरू होकर कूचे से निकले हैं। इससे पहले के तीन मंत्रियों की विदाई सम्मानजनक नहीं थी और न विदा होने के बाद किसी का पुनर्वास हुआ। 2014 में सरकार बनने के बाद स्मृति ईरानी पहली शिक्षा मंत्री बनी थीं। सोचें, जिनकी अपनी शिक्षा का कोई खास रिकॉर्ड नहीं था उनको शिक्षा मंत्री बनाया गया। ध्यान रहे अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में बनी भाजपा की सरकारों में डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी शिक्षा मंत्री होते थे। तब मंत्रालय का नाम मानव संसाधन विकास मंत्रालय होता था। डॉक्टर जोशी के कामकाज को लेकर हमेशा एक ही आरोप लगे कि भारत में शिक्षा का भगवाकरण हो रहा है। वाजपेयी के शिक्षा मंत्री डॉक्टर जोशी के जवाब में मोदी की शिक्षा मंत्री स्मृति ईरानी थीं।

लेकिन शिक्षा से विदा हुईं तो थोड़े समय कपड़ा मंत्रालय में रहीं और फिर 2024 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद राजनीतिक बियाबान में भटक रही हैं। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में उनका पुनर्वास हो सकता है। जब वे शिक्षा मंत्रालय से हटीं तो उनकी जगह प्रकाश जावडेकर को शिक्षा मंत्री बनाया गया। वे करीब तीन साल तक शिक्षा मंत्री रहे। मई 2019 में शिक्षा मंत्री से हटने के बाद करीब दो साल सूचना व प्रसारण मंत्री रहे। लेकिन 2021 के बाद वे राजनीतिक परिदृश्य से गायब हो गए। 2024 में राज्यसभा का कार्यकाल खत्म हुआ तो उसके बाद वापसी नहीं हुई। उनके बाद रमेश पोखरियाल निशंक को शिक्षा मंत्री बनाया गया। वे शिक्षा मंत्रालय से हटे तो सरकार से ही विदा हो गए और पिछले चुनाव में तो उनको लोकसभा टिकट नहीं मिली।

निशंक के बाद धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री बने। उनके शिक्षा मंत्री रहते शिक्षा के क्षेत्र में जितने सुधार हुए उससे ज्यादा विवाद हुए। अब वे भी विदा हो गए हैं। वे ओडिशा से लोकसभा का चुनाव जीते हुए हैं। इसलिए 2029 तक सांसद हैं ही। इस बीच देखना होगा कि नई दिल्ली या ओडिशा में उनका पुनर्वास होता है या नहीं। तभी नए शिक्षा मंत्री को लेकर भी चिंता जताई जा रही है। शिक्षा मंत्रियों के ऐसे हस्र को देखते हुए कौन मंत्री बनना चाहेगा।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo