पीएम से जवाब देने को कहेगा विपक्ष!

Categorized as राजनीति

केंद्र सरकार और भाजपा के संसदीय प्रबंधकों का दावा है कि मानसून सत्र का पहला हफ्ता जान बूझकर छोड़ दिया गया। पहले के सत्रों में भी ऐसा हो चुका है कि विवाद के मुद्दे पर सरकार पहले हफ्ते में विपक्ष को प्रदर्शन करने देती है। यह पिछले कई सत्र में हो चुका है कि पहले हफ्ते में कामकाज नहीं होता है। लेकिन क्या सरकार दूसरे हफ्ते में कामकाज करा लेने के भरोसे में है? ध्यान रहे इस बार मानसून सत्र सिर्फ तीन हफ्ते का है और स्वतंत्रता दिवस से पहले ही समाप्त हो रहा है। इसलिए अगले दो हफ्ते बहुत अहम हैं। संसद में विपक्ष के जो तेवर दिख रहा था उससे साफ हो गया था कि लग रहा है कि सरकार कामकाज भले करा ले, विधेयक पेश कर ले और पास भी करा ले लेकिन विपक्ष चर्चा के लिए तैयार नहीं होगा। विपक्षी पार्टियां इस बात पर अड़ी थीं कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो और उसके बाद ही चर्चा हो। दूसरी ओर सरकार की तैयारी है कि पेपर लीक पर संशोधन कानून ले आए और उस पर चर्चा के लिए विपक्ष को मजबूर करे। अगर विपक्ष तैयार नहीं हो तो सरकार उसे गैरजिम्मेदार और छात्र विरोधी ठहराने का अभियान चलाएगी।

अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। सो, अब संसद में पेपर लीक पर चर्चा होगी और साथ ही पेपर लीक के खिलाफ जो कानून आना है उस पर भी चर्चा होगी। गौरतलब है कि विपक्ष को चर्चा में शामिल कराने के लिए सरकार ने बुधवार को ही कह दिया कि विपक्ष तय करे कि वह कब और कितनी देर की चर्चा चाहता है। हालांकि यह काम विपक्ष का नहीं होता है। इसका फैसला स्पीकर को करना होता है। कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में स्पीकर पक्ष और विपक्ष दोनों से बात करके वार्ता का समय तय कर सकते हैं। इस बीच सरकार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद की स्थिति पर गंभीरता से चर्चा कर रही है। इसके बाद क्या विपक्ष दूसरे मुद्दे उठाएगा और क्या संसद में प्रधानमंत्री से जवाब देने की मांग करेगा या उनसे माफी मांगने को कहेगा? इसका अंदाजा लगाया जा रहा है। ध्यान रहे विपक्ष ने कहना शुरू कर दिया है कि प्रधानमंत्री को माफी मांगनी चाहिए। यह बात कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से लिखे गए पत्र में भी शामिल है।

संसद का पहला हफ्ता समाप्त होने से पहले बिहार के एक विपक्षी सांसद, जो नीट पेपर लीक मामले में विपक्ष की ओर से बहुत सक्रिय हैं उन्होंने अनौपचारिक बातचीत में एक ऐसी बात कही, जिससे विपक्ष की रणनीति का आभास होता है। उनसे पूछा गया कि अगर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दे देंगे तो फिर संसद में चर्चा का जवाब कौन देगा? क्या नए शिक्षा मंत्री के जवाब से विपक्ष संतुष्ट होगा? इस पर उनका जवाब था कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पेपर लीक और परीक्षा की व्यवस्था पर चर्चा होगी और उसका जवाब प्रधानमंत्री को देना होगा। यानी विपक्ष नए शिक्षा मंत्री से जवाब नहीं मानेगा। प्रधान के इस्तीफे के बाद, क्या सरकार इसके लिए तैयार होगी कि पेपर लीक पर चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री दें? विपक्ष की ओर से सामूहिक उत्तरदायित्व के सिद्धांत का हवाला दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए। सो, विपक्ष की योजना पेपर लीक पर प्रधानमंत्री से जवाब मांगने और जंतर मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री से माफी मंगवाने की है।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo