डीएमके से उम्मीद बेमानी है

Categorized as राजनीति

कांग्रेस को उम्मीद है कि एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके संसद के अंदर परिसमीन बिल का समर्थन नहीं करेगी। कांग्रेस के प्रदेश के नेता मणिक्कम टैगोर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जिन पार्टियों ने अप्रैल में संसद की विशेष बैठक के दौरान नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन के बिल का विरोध किया था और उसके खिलाफ मतदान किया था वो पार्टियां इस बार भी ऐसा ही करेंगी। उनका इशारा डीएमके की ओर था, जिसने सबसे आक्रामक तरीके से विरोध किया था। एमके स्टालिन ने काले कपड़े पहन कर बिल की कॉपी जलाई थी। उनके सांसदों ने संसद के अंदर भी काले कपड़े पहन कर चर्चा में हिस्सा लिया था।

उधर मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके से उम्मीद तो नहीं जताई है लेकिन अपना स्टैंड स्पष्ट करते हुए कहा है कि पार्टी हर हाल में इस बिल का विरोध करेगी। मुश्किल यह है कि टीवीके का कोई भी सांसद अभी नहीं है। एक राज्यसभा सीट का मौका पार्टी को मिला था तो वह सीट भी विजय ने कांग्रेस को दे दी। लेकिन विजय के इस स्टैंड से कहा जा रहा है कि डीएमके दबाव में आएगी। उसको पता है कि टीवीके ने अगर परिसीमन को द्रविड पहचान और तमिलनाडु की राजनीतिक हैसियत घटाने के प्रयास से जोड़ दिया तो आने वाले दिनों में डीएमके को समस्या होगी। टीवीके और कांग्रेस के नेता यह भी कह रहे हैं कि अगर डीएमके ने भाजपा का साथ दिया तो उसका एजेंडा पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा और उस जगह टीवीके और कांग्रेस आ जाएंगे।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo