टीएमसी नेताओं पर भाजपा की दुविधा

Categorized as राजनीति

ममता बनर्जी की पार्टी के नेताओं को लेकर भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दुविधा में है। वैसे तो उद्धव ठाकरे की पार्टी के सांसदों को भी भाजपा ने सीधे अपने साथ लेने की बजाय एकनाथ शिंदे की पार्टी में शामिल कराया। लेकिन वहां का मामला अलग है। पश्चिम बंगाल में मामला दूसरा है। भाजपा नहीं चाहती है कि ममता बनर्जी के बहुत करीब रहे नेताओं को सीधे भाजपा में शामिल कराया जाए। इससे जनता के बीच धारणा बदलने का खतरा है। तभी उनकी पार्टी के 28 में से 20 सांसदों को सीधे भाजपा में लेकर अपना बहुमत बनाने की बजाय भाजपा ने घुमावदार रास्ता अख्तियार किया। उसने त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटीजंस पार्टी ऑफ इंडिया में इन 20 सांसदों को शामिल कराया। संसद के अंदर इनके अलग बैठने की व्यवस्था की। इसी तरह पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के 80 में से करीब 60 विधायकों का अलग गुट बनवाया गया और उसे असली पार्टी का दर्जा दिलाने का प्रयास चल रहा है।

इससे उलट भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों को सीधे अपनी टिकट देकर चुनवाया है। चौथी सांसद कोयल मल्लिक का भी इस्तीफा हो गया है और उनकी सीट पर भी उपचुनाव होगा तो वे सीधे भाजपा की टिकट से राज्यसभा पहुंचेंगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि राज्यसभा सांसदों में ज्यादातर ऐसे हैं, जिन्होंने भाजपा या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक बयान नहीं दिए हैं। और दूसरी बात यह है कि ममता की पार्टी के ज्यादातर राज्यसभा सासंद किसी घोटाले या विवाद में नहीं रहे हैं। तभी सुखेंदु शेखर रॉय या सुष्मिता देब या प्रकाश चिक बड़ाइक को पार्टी में लेने में भाजपा को समस्या नहीं आई। दूसरी ओर जो विधायक या लोकसभा सांसद हैं उन्होंने भाजपा और उसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है और किसी न किसी विवाद में घिरे रहे हैं। इसलिए उनके लिए घुमावदार रास्ता अख्तियार किया गया है।

लेकिन सवाल है कि क्या हमेशा यही स्थिति बनी रहेगी? य़ह सवाल इसलिए है क्योंकि ममता बनर्जी की पार्टी छोड़ने वाले नेता चाहते हैं कि वे भाजपा से जुड़ें और उनके हितों की रक्षा की जाए। जानकार सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पश्चिम बंगाल यात्रा के दौरान इस पर चर्चा हुई है। आगे भी इस पर चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि अमित शाह अपनी पार्टी के प्रदेश नेताओं से ममता की पार्टी छोड़ने वाले हर नेता के बारे में फीडबैक ले रहे हैं। यह सूची बनाई जा रही है कि किसके साथ क्या समस्या है। समस्या का मतलब कि किसके ऊपर क्या आरोप लगे हैं और उसमें उसके बचने की संभावना कितनी है। यह भी जानकारी ली जा रही है कि किस नेता को पार्टी में लेने पर जनता के बीच खराब प्रतिक्रिया होगी। ध्यान रहे पिछले दिनों सयानी घोष का लोगों ने बड़ा विरोध किया था। वे ममता बनर्जी की जबरदस्त समर्थक नेता थीं लेकिन पार्टी के चुनाव हारते ही उन्होंने पाला बदल लिया। भाजपा को लग रहा है कि ऐसे नेताओं की वजह से प्रदेश में भाजपा की छवि बिगड़ेगी। उनका तर्क है कि इनके बगैर ही जब बंगाल की जनता ने भाजपा को इतना बड़ा बहुमत देकर चुन दिया तो फिर इन नेताओं को साथ लेने की जरुरत नहीं है। प्रदेश भाजपा के नेता इस बात से भी आशंकित हैं कि ममता के विधायकों और सांसदों के पार्टी में आने से अगले चुनाव में उनकी टिकट पर संकट आएगा। भाजपा को इस मामले में भी अपने नेताओं को आश्वस्त करना है।


Previous News Next News

More News

नकली दवाओं पर लगाम के लिए उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका

September 16, 2026

देश में नकली और मिलावटी दवाओं के निर्माण तथा बिक्री पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए उच्चतम न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर करके एक एकीकृत राष्ट्रीय ढांचे को बनाने, मामलों की समयबद्ध जांच व तेजी से सुनवाई, जब्त दवाओं की अनिवार्य फॉरेंसिक जांच और नकली दवा सिंडिकेट के खिलाफ प्रवर्तन एजेंसियों की…

ओडिशा में 3,406 करोड़ रुपये की सेमीकंडक्टर परियोजना को मंजूरी

September 16, 2026

ओडिशा में उभरते सेमीकंडक्टर पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा देते हुए यूनिट अप्रूवल कमेटी (यूएसी) ने खोरधा जिले के आईडीसीओ इन्फोवैली-2 में सिलिकॉन कार्बाइड (एसआईसी) सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सिक्सेम प्राइवेट लिमिटेड के 3,406.25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यूएसी की 217वीं बैठक में स्वीकृत यह परियोजना जटनी तहसील…

तमिलनाडु उपचुनाव में दोनों सीटों पर नामांकन प्रक्रिया पूरी

September 16, 2026

तमिलनाडु विधानसभा की मदुरंतकम और धारापुरम (असुरक्षित) सीटों पर आगामी 06 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का कार्य बुधवार दोपहर 3 बजे संपन्न हो गया। अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के बागी विधायकों के इस्तीफे के बाद खाली हुई इन दोनों सीटों पर नामांकन के अंतिम दिन…

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव को खारिज किया

September 16, 2026

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ पेश महाभियोग प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। प्रस्ताव के विरोध में 232 सांसदों ने मतदान किया, जबकि 147 ने इसका समर्थन किया और 47 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। Also Read : ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया…

ईरान ने विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटाया

September 16, 2026

ईरान ने सरकारी एजेंसियों द्वारा विदेशी मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल पर लगा औपचारिक प्रतिबंध हटा दिया है। ईरानी सरकार की प्रवक्ता फतेमेह मोहाजेरानी ने यह जानकारी दी। श्री मोहाजेरानी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कुछ दिन पहले अपनाए गए एक प्रस्ताव में जिन मुद्दों पर बात की गई थी, उनमें से एक सरकारी…

logo