कांग्रेस को चन्नी को साथ रखना होगा

Categorized as राजनीति

कांग्रेस ने पंजाब का विवाद कुछ हद तक सुलझा लिया है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणजीत सिंह चन्नी के विरोधी अगर बहुत उछल कूद मचाएंगे या जीत का जश्न मनाएंगे तो कांग्रेस को उसका नुकसान होगा। यह सही है कि चन्नी ने ज्यादा बड़ा दांव खेल दिया था। वे चाहते थे कि उनको या तो प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाए या मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया जाए। कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं हुई क्योंकि सीएम रहते चन्नी को सीएम दावेदार पेश करके कांग्रेस ने पिछला चुनाव लड़ा था और उसे सिर्फ 18 सीटें मिली थीं। चन्नी खुद अपनी दोनों सीटों पर हार गए थे। उसके बाद वे राज्य छोड़ कर अमेरिका चले गए, जहां से नौ महीने बाद लौटे थे। उसके बाद भी कांग्रेस ने उनको लोकसभा का चुनाव लड़ाया और वे जीते तो उनको कृषि मामलों की संसदीय समिति का अध्यक्ष बनवाया।

उनके चेहरे पर चुनाव लड़ने का खतरा यह था कि जाट सिख वोट पिछली बार की तरह फिर पूरी तरह से टूट जाता। इसलिए अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को ही अध्यक्ष रखा गया है। इसके बावजूद कांग्रेस को चरणजीत सिंह चन्नी को नाराज करने का जोखिम नहीं उठाना चाहिए। वे दलित समुदाय के बड़े नेता हैं और मजहबी दलितों में अच्छी पकड़ रखते हैं। कांग्रेस को हरियाणा का अनुभव ध्यान में रखना चाहिए, जहां उसने भूपेंदर सिंह हुड्डा पर पूरा दांव लगाया था, जिससे नाराज होकर कुमारी शैलजा घर बैठ गई थीं। तभी जाट और दलित का समीकरण काम नहीं कर पाया। अगर चन्नी भी नाराज होकर घर बैठे या दलितों में मैसेज गया कि वे नाराज हैं तो कांग्रेस को इसका नुकसान हो सकता है। कांग्रेस नेतृत्व को पता है कि जालंधर सहित दोआबा के पूरे इलाके में चन्नी की मजबूत स्थिति है। ध्यान रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनाव की तैयारियों में पहला कार्यक्रम करने जालंधर ही गए थे। भाजपा की नजर भी दलित वोटों पर है।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo