कांग्रेस आलाकमान को वारिंग पर भरोसा

Categorized as राजनीति

राहुल गांधी पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष नहीं बदलने जा रहे हैं। उन्होंने दो टूक अंदाज में यह बात प्रभारी भूपेश बघेल को बता दी है और बघेल ने भी ऐसे ही साफ शब्दों में पंजाब कांग्रेस के बागी नेताओं यानी चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा आदि को बता दिया है। तभी चन्नी और रंधावा गुट सीधे राहुल गांधी से मिलने का समय मांग रहा है। हालांकि लग नहीं रहा है कि राहुल उनसे मिलेंगे। सवाल है कि राहुल गांधी या प्रभारी भूपेश बघेल क्यों अमरिंदर सिंह राजा वारिंग पर इतना भरोसा कर रहे हैं? इसका सबसे बड़ा कारण तो यह है कि पिछले चार साल से कुछ ज्यादा तक लगातार वारिंग ने काम किया है और संगठन को मजबूत किया है। इसलिए चुनाव से ठीक पहले उनको हटा दिया जाएगा तो पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरेगा।

ध्यान रहे 2022 में विधानसभा का चुनाव हारने के बाद चन्नी नौ महीने तक विदेश में रहे थे। वे पंजाब छोड़ कर सीधे अमेरिका चले गए थे, जबकि उनको मुख्यमंत्री बना कर और उनके नेतृत्व में कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था। जब वे सब छोड़ कर चले गए तब वारिंग ने पार्टी संभाली। उन्होंने अपने हिसाब से संगठन बनाया है। कहा जा रहा है कि पंजाब के 90 फीसदी से ज्यादा जिला अध्यक्ष वारिंग के साथ हैं। पार्टी के चार सांसद और 10 विधायक उनके साथ हैं। उनका जाट सिख होना भी उनके लिए सकारात्मक माना जा रहा है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि पिछले चुनाव में मालवा क्षेत्र में 69 सीटों में कांग्रेस सिर्फ दो जीती थी, जिसमें एक सीट गिद्दरबाह से वारिंग जीते थे।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo