भूपेंद्र यादव के यहां ऐसी सफाई क्यों?

Categorized as राजनीति

भाजपा सरकार में ऐसे कमाल कई बार हुए हैं। इसलिए जब केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के पीएस और दो एपीएस को एक साथ पद से हटाया गया तो हैरानी से ज्यादा दिलचस्पी पैदा हुई। आखिर ऐसा क्या हुआ कि अचानक तीन लोगों को एक साथ हटा दिया गया? कई लोगों ने इसे लेकर तरह तरह की कहानियां सोशल मीडिया में पोस्ट की। लेकिन ज्यादातर कहानियों में कोई दम नहीं है। क्योंकि अगर किसी गड़बड़ी की वजह से इनको हटाया गया है तो उनको आसानी से नहीं जाने दिया जाता। भूपेंद्र यादव इस मामले में सख्त मंत्री माने जाते हैं। इन अधिकारियों को बिना किसी कार्रवाई के सीधे हटा दिया गया है और वापस कैडर में भेज दिया गया है तो कारण कुछ और ही होगा। यह कहने का भी कोई आधार नहीं है कि कई मंत्रियों के यहां ऐसी सफाई होनी है और इस वजह से भी मंत्रिमंडल का विस्तार रूका हुआ है। फिर भी कुछ तो है, जिसकी पर्देदारी है।

बहरहाल, कारण जो भी रहा हो लेकिन यह दिलचस्प है कि भूपेंद्र यादव के पीएस अमर सिंह को हटा कर उनके कैडर में वापस भेज दिया गया है। वे 2010 बैच के भारतीय राजस्व सेवा यानी आईआरएस के अधिकारी हैं। जिस समय भूपेंद्र यादव श्रम व रोजगार मंत्री थे उस समय से अमर सिंह उनके साथ काम कर रहे थे। उनके अलावा एक एडिशनल पीएस शैलेश कुमार सिंह सेंट्रल सेक्रेटेरियट कैडर के थे, उनको भी हटा दिया गया है और डीओपीटी में रिपोर्ट करने को कहा गया है। एक अन्य एडिशनल पीएस आयुष शरण की सेवाएं भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo