डीएमके पर रहेगा सारा दारोमदार

Categorized as राजनीति

ऐसा लग रहा है कि इस बार संसद के मानसून सत्र में सरकार अगर नारी शक्ति वंदन कानून में संशोधन का बिल लाती है तो सबसे बड़ी भूमिका एमके स्टालिन की पार्टी डीएमके की रहने वाली है। समाजवादी पार्टी के उससे ज्यादा सांसद हैं लेकिन सपा की लाइन तय है। वह विपक्ष के साथ है। यह अलग बात है कि भाजपा की ओर से सपा के सांसदों को तोड़ने की कोशिश हो रही है। कहा जा रहा है कि कई लोगों को विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर दिया जा रहा है। कुछ सांसदों के परिजनों को लड़ाने की बात हो रही है। लेकिन इक्का दुक्का सांसदों के टूटने से ज्यादा फर्क नहीं आएगा। क्योंकि सरकार को अब भी 360 वोट की जरुरत होगी और उसके पास 320 हैं। या तो वह 40 सांसद जुटाए या करीब 60 सांसदों को गैरहाजिर कराए तभी उसका काम होगा। तभी डीएमके की भूमिका बहुत अहम है।

गौरतलब है कि डीएमके नेता एमके स्टालिन ने परिसीमन विधेयक पर सबसे सख्त रुख अपनाया था। उन्होंने काले कपड़े पहन कर बिल की कॉपी जलाई थी। उनके सांसदों ने संसद में भी काले कपड़े पहन कर विरोध जताया था। अब सवाल है कि वे कैसे इस बिल का समर्थन करेंगे? कहा जा रहा है कि सरकार की ओर से उनको समझाया जा रहा है कि अगर वे इस बिल का समर्थन नहीं करते हैं तो सरकार इंतजार करेगी और संविधान के उस प्रावधान के लागू करेगी, जिसमें 2026 के बाद की पहली जनगणना के आंकड़ों के आधार पर सीटों की संख्या तय करने का प्रावधान है। इसमें तमिलनाडु को नुकसान हो सकता है। लेकिन अगर स्टालिन सरकार की बात मान जाते हैं तो सरकार 1971 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही परिसीमन करेगी और अभी जितनी सीटें हैं उनमें सीधे 50 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। कहा जा रहा है कि स्टालिन इस प्रस्ताव पर विचार कर रहे हैं। जानकार सूत्रों का कहना है कि चंद्रबाबू नायडू उनके संपर्क में हैं और उनको समझा रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि टीवीके सरकार के खिलाफ डीएमके का जो भी प्रयास होगा उसको भाजपा भी समर्थन देगी। सो, अगर डीएमके के 22 सांसद सरकार के साथ हुए तो विपक्ष के हाथ से बाजी निकल जाएगी।


Previous News Next News

More News

नौसेना के अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत कार्यक्रम सीएसएल में शुरू

September 18, 2026

भारतीय नौसेना के लिए छह अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) में से पहले का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में आयोजित स्टील कटिंग समारोह के साथ औपचारिक रूप से शुरू हुआ। नौसेना के एकीकृत मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण के सहायक नियंत्रक रियर एडमिरल कपिल मेहता ने जहाज संख्या बीवाई-532 के लिए पहली…

इस बार मौका नहीं गवांएगी कांग्रेस!

September 18, 2026

पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में तो कांग्रेस पार्टी ने मौका गंवा दिया। तभी कॉकरोच जनता पार्टी को इस पर राजनीति करने का मौका मिला और आज शिक्षा के मामले में ऐसा लगता जैसे सीजेपी ने पट्टा लिखा लिया है। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मामले में भी कांग्रेस ने मौका गंवाया। उसका…

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

logo