गोवा में कांग्रेस सहयोगी खोज रही है

Categorized as राजनीति

गोवा में बहुत जल्दी चुनाव होने वाला है। अगर चुनाव समय पर हुआ तो अगले साल मार्च में होगा। हालांकि यह भी चर्चा है कि नवंबर में ही पांच राज्यों के चुनाव हो सकते हैं, जिनमें एक राज्य गोवा भी है। चुनाव से पहले कांग्रेस गोवा में सहयोगी तलाश रही है। कांग्रेस ने पिछले दिनों गिरीश चोडनकर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया। वे तमिलनाडु के प्रभारी थे। साथ ही कांग्रेस ने महाराष्ट्र के बड़े नेता माणिकराव ठाकरे को गोवा का प्रभारी बनाया है। अब खबर है कि कांग्रेस राज्य में सहयोगियों की तलाश कर रही है। ध्यान रहे गोवा में कई छोटी छोटी पार्टियां हैं। लेकिन भाजपा अकेले इतनी बड़ी हो गई है कि छोटी पार्टियों का वजूद महत्वपूर्ण नहीं रह गया है।

गोवा की 40 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा के 28 विधायक हैं। हालांकि 2022 के चुनाव में जीते सिर्फ 20 ही थे। बाद में कांग्रेस के 11 में से आठ विधायक पाला पाला बदल कर भाजपा में चले गए। 2017 के चुनाव में तो भाजपा 13 और कांग्रेस 17 सीटों पर जीती थी फिर भी भाजपा ने ही सरकार बनाई थी। बहरहाल, कांग्रेस के पास अभी तीन विधायक हैं और एक उसकी सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी के विधायक हैं। महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी अभी भाजपा के साथ है, जबकि रिवोल्यूशनरी गोवंस पार्टी दोनों गठबंधन से बाहर है। उसने भी एक सीट जीती थी। आम आदमी पार्टी के दो विधायक हैं। पिछले चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को पांच फीसदी से ज्यादा वोट मिले थे। हालांकि सीट नहीं मिल पाई थी। सवाल है कि क्या कांग्रेस गोवा में आम आदमी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, आरजीपी आदि के साथ तालमेल की पहल करेगी? कांग्रेस के जानकार नेताओं का कहना है कि संसद के मानसून सत्र के बाद राहुल गांधी इस बारे में फैसला करेंगे।


Previous News Next News

More News

नौसेना के अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत कार्यक्रम सीएसएल में शुरू

September 18, 2026

भारतीय नौसेना के लिए छह अगली पीढ़ी के मिसाइल पोत (एनजीएमवी) में से पहले का निर्माण कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) में आयोजित स्टील कटिंग समारोह के साथ औपचारिक रूप से शुरू हुआ। नौसेना के एकीकृत मुख्यालय में युद्धपोत उत्पादन एवं अधिग्रहण के सहायक नियंत्रक रियर एडमिरल कपिल मेहता ने जहाज संख्या बीवाई-532 के लिए पहली…

इस बार मौका नहीं गवांएगी कांग्रेस!

September 18, 2026

पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के मामले में तो कांग्रेस पार्टी ने मौका गंवा दिया। तभी कॉकरोच जनता पार्टी को इस पर राजनीति करने का मौका मिला और आज शिक्षा के मामले में ऐसा लगता जैसे सीजेपी ने पट्टा लिखा लिया है। इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के मामले में भी कांग्रेस ने मौका गंवाया। उसका…

भाजपा के पास जवाब नहीं है

September 18, 2026

केंद्र सरकार ने यूपीआई के लेनदेन पर शुल्क लगाने का फैसला किया तो ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अंदर भी लोगों को जानकारी नहीं थी। भाजपा के लोग भी समझ रहे थे या मान रहे थे कि जब सरकार कह रही है कि यह मुफ्त रहेगा तो मुफ्त ही रहेगा। तभी अचानक घोषणा…

अब डिजिटल पेमेंट के खिलाफ अभियान

September 18, 2026

भारत में सब कुछ अतिवादी अंदाज में होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2016 में नोटबंदी की और पांच सौ व एक हजार रुपए को नोट चलन से बाहर किए तब भाजपा और सरकार की ओर से संस्थागत रूप से नकदी को बुरा बताने का अभियान चला था। यह प्रचार होता था कि नकद…

एमडीआर पर जीएसटी भी लगेगा

September 18, 2026

एक तो वित्तीय मामलों की शब्दावली इतनी जटिल होती है कि कई बार जो होता है उसका उलटा कहा जाता है। जैसे यूपीआई के जरिए लेनदेन पर शुल्क लगाने वाले फैसले में यूपीआई की तरह ही बार बार एमडीआर शब्द का इस्तेमाल हो रहा है। इसका अर्थ है मर्चेंट डिस्काउंट रेट। सोचें, इसमें डिस्काउंट यानी…

logo