भारतीय नाविकों को अमेरिका ने बचाया!

Categorized as राजनीति

कितना सुखद संयोग है और कितने सही समय पर हुआ है कि ओमान की खाड़ी के पास भारत के एक जहाज विराट 1 का इंजन फेल हो गया। भारतीय जहाज ने मदद के लिए मैसेज भेजा और मैसेज मिलते ही उस इलाके में मौजूद अमेरिकी नौसेना हरकत में आई और उसने मदद भेज कर जहाज पर सवार 14 नाविकों को बचा लिया। बचाए गए सभी नाविक मुंबई लाए जा रहे हैं। यह सुखद और समय पर हुआ संयोग इसलिए है क्योंकि अभी अमेरिका और उसकी नौसेना निशाने पर है। भारत में उनको लेकर नाराजगी है। इस घटना से अचानक पूरा नैरेटिव बदल गया है।

असल में आठ से 11 जून के बीच अमेरिका ने तीन टैंकरों पर हमला किया। दूसरा हमला 10 जून को हुआ था, जिसमें तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। ये तीनों जहाज दूसरे देशों के थे लेकिन पहले जहाज में 24, दूसरे में 24 और तीसरे में 20 भारतीय नाविक थे। यह बात अमेरिका को पता थी क्योंकि अमेरिकी नौसेना की बात इन टैंकरों के चालक दल से हो रही थी। इसके बावजूद अमेरिका ने हेलफायर मिसाइल दाग कर जहाज को डुबोया और मदद की गुहार लगा रहे नाविकों को नहीं बचाया। डूबते टैंकरों की रिकॉर्डिंग भी सार्वजनिक हो गई है, जिसमें भारतीय चालक दल के सदस्य कह रहे हैं कि कोई बचाने नहीं आ रहा है। बाद में ओमान के जहाज ने नाविकों को निकाला। हमला करने के बाद अमेरिका ने लोगों को डूबने के लिए छोड़ दिया था। इसे लेकर अमेरिका की आलोचना हुई लेकिन उससे ज्यादा भारत सरकार की हुई, जिसने अमेरिका को इसे लेकर सख्त संदेश नहीं दिया। लेकिन अब अचानक अमेरिका ने एक भारतीय जहाज बचा लिया है और सारा नैरेटिव बदल दिया है।


Previous News Next News

More News

किसान सम्मान के नाम से ई-20 पेट्रोल बिकेगा

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी और उसकी केंद्र सरकार के बारे में एक बात माननी होगी। दोनों अपने किसी फैसले को जस्टिफाई करने के लिए कोई भी तर्क खोज सकते हैं। जरूरी नहीं है कि फैसले को जस्टिफाई करने के लिए प्राइमरी तर्क पर ही अड़े रहे हैं। आमतौर पर कोई भी व्यक्ति या सरकार अपने फैसले…

ओवैसी का बिहार वाला दांव यूपी में भी

July 30, 2026

एमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में एक दांव चला था। उन्होंने पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू प्रसाद और कांग्रेस के सामने प्रस्ताव रखा था कि उनकी पार्टी को गठबंधन में शामिल किया जाए। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान गाजे बाजे के साथ लालू प्रसाद के निवास के बाहर पहुंच…

जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है?

July 30, 2026

यह लाख टके का सवाल है कि दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजे गए जस्टिस यशवंत वर्मा की क्या स्थिति है? साथ यह भी सवाल है कि उनके खिलाफ लंबित महाभियोग के मामले की क्या स्थिति है? संसद के सत्र आ रहे हैं और जा रहे हैं। दुनिया भर की दूसरी बातों की…

केरल हारने का कारण खोज लिया सीपीएम ने

July 30, 2026

केरल में लगातार 10 साल राज करने के बाद सीपीएम के नेतृत्व वाला गठबंधन एलडीएफ इस साल मई के चुनाव में हार गया था। उसके बाद से पार्टी में इस बात को लेकर मंथन चल रहा था कि सब कुछ ठीक था तो पार्टी क्यों हारी? इसके लिए पार्टी के बड़े नेताओं के बीच मंथन…

नीलेकणी क्या नीट खत्म करने की सिफारिश करेंगे?

July 30, 2026

इंफोसिस के सह संस्थापक और भारत में आधार क्रांति के सूत्रधार नंदन नीलेकणी के ऊपर केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रणाली में सुधार के सुझाव देने का जिम्मा सौंपा है। भारत की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के पूर्व प्रमुख एस सोमनाथ को भी इस उच्चाधिकार प्राप्त कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पता नहीं लोगों को याद…

logo